Cryptocurrency Prices Today: 2000% से अधिक उछली Neoteric क्रिप्टो, Uniswap, Ether में रही जबरदस्त खरीदारी

पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन 4 फीसदी की बढ़त के साथ 20,474 डॉलर पर कारोबार कर रहा था

अपडेटेड Jul 15, 2022 पर 11:08 AM
Story continues below Advertisement
Uniswap में 15 फीसदी की तेजी नजर आई।

Cryptocurrency Prices Today 15 July 2022: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज आज फिर हरे निशान में नजर आया। बिटकॉइन आज 20400 डॉलर के ऊपर कारोबार करता दिखाई दिया। पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन 4 फीसदी की बढ़त के साथ 20,474 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। बीते 4 हफ्तों से बिटकॉइन 19,000 और 21,000 डॉलर की रेन्ज में ही कारोबार करता नजर आया है। क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 1 ट्रिलियन से नीचे रहा।

2027 फीसदी चढ़ी  Neoteric क्रिप्टो 

Coinmarketcap के मुताबिक पिछले 24 घंटों में तीन कॉइन्स में Neoteric, PAPPAY, और Cashera में सबसे ज्यादा तेजी रही।  Neoteric में एक दिन के अंदर 2027.3% का जबरदस्त उछाल आया  और इसका रेट 0.001958 डॉलर तक पहुंच गया।

ईथर और dogecoin


दूसरी ओर ईथर, एथेरियम ब्लॉकचैन से जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी लगभग 7 प्रतिशत से अधिक चढ़कर 1,194 डॉलर पर आ गई। ये अपने 15 महीने के न्यूनतम स्तर पर है। ये दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। इस बीच dogecoin आज 2 फीसदी चढ़ा और 0.06 डॉलर पर नजर आया। जबकि, शीबा इनु में तेजी आई और ये 0.000010 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया।

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में नजर आई तेजी

XRP, Solana, BNB, Litecoin, Stellar, Chainlink, Tron, Apecoin, Avalanche, Polkadot, Polygon, Tether में बीते 24 घंटे में बढ़त नजर आई। Uniswap में 15 फीसदी की तेजी नजर आई।

बिटकॉइन की कीमतों में इस साल रही गिरावट

वहीं, बिटकॉइन की कीमतों में इस साल 54 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। नवंबर, 2021 में बिटकॉइन ने 69,900 डॉलर का उच्चतम स्तर छुआ लेकिन इसके बाद से बिटकॉइन में गिरावट जारी है।

 

1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा - क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप

ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप बीते 24 घंटों में 3 फीसदी की तेजी रही। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 972 बिलियन डॉलर रहा। बीते डेढ़ महीने में यह कई बार 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा है। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप नवंबर 2021 में अपने पीक यानी 2.9 ट्रिलियन डॉलर था लेकिन इस साल इसमें गिरावट जारी है।

 

ACC का मुनाफा 60% घटा जिससे आज स्टॉक 2% टूटा, दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 15, 2022 10:55 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।