Credit Cards

Cryptocurrency Prices Today: क्रिप्टो बाजार ने पार किया 1 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा, 22000 डॉलर के ऊपर बिटकॉइन

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज आज फिर हरे निशान में नजर आया। बिटकॉइन आज 21000 डॉलर के ऊपर कारोबार करता दिखाई दिया

अपडेटेड Jul 19, 2022 पर 11:46 AM
Story continues below Advertisement
ईथर, एथेरियम ब्लॉकचैन से जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी लगभग 4 प्रतिशत से अधिक चढ़कर 1,410 डॉलर पर आ गई।

Cryptocurrency Prices Today 18 July 2022: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज रौनक नजर आई। लगभग डेढ़ महीने बद आज क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 1 ट्रिलियन से ऊपर आ गया। बिटकॉइन में तेजी आने के बाद क्रिप्टो बाजार के वॉल्यूम में भी सुधार आया। पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन बढ़त के साथ 22,200 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

1 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर रहा - क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप

ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप बीते 24 घंटों में 3.4 फीसदी की तेजी रही। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 1.01 ट्रिलियन डॉलर रहा। बीते डेढ़ महीने में यह कई बार 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा है। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप नवंबर 2021 में अपने पीक यानी 2.9 ट्रिलियन डॉलर था लेकिन इस साल इसमें गिरावट आई थी।


बीते 7 दिन में बिटकॉइन में आई तेजी

बीते सात दिन में में बिटकॉइन 3.37 फीसदी की तेजी नजर आई है। बिटकॉइन की कीमतों में इस साल 50 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। नवंबर, 2021 में बिटकॉइन ने 69,900 डॉलर का उच्चतम स्तर छुआ लेकिन इसके बाद से बिटकॉइन में गिरावट जारी है।

ईथर और dogecoin

दूसरी ओर ईथर, एथेरियम ब्लॉकचैन से जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी लगभग 4 प्रतिशत से अधिक चढ़कर 1,410 डॉलर पर आ गई। बीते सात दिनों में ईथर में 22 फीसदी की तेजी आई है। ये दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। इस बीच dogecoin आज 0.55 फीसदी चढ़ा और 0.06 डॉलर पर नजर आया। जबकि, शीबा इनु में 0.31 फीसदी की तेजी आई और ये 0.000011 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। यै कॉइन मार्केट पर 16वें नंबर पर है।

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में नजर आई तेजी

XRP, Solana, BNB, Litecoin, Stellar, Chainlink, Tron, Apecoin, Avalanche, Polkadot, Polygon, Tether में बीते 24 घंटे में बढ़त नजर आई।

उतार-चढ़ाव वाले बाजार में भी मोटी कमाई के लिए अपना सकते हैं यह फॉर्मूला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।