Cryptocurrency Prices Today 21 June2022: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में इस हफ्ते सुधार नजर आ रहा है। बीते हफ्ते बिटकॉइन की कीमतों में भारी गिरावट आई है और एक समय बिटकॉइन 20,000 डॉलर के नीचे आ गया। आज बिटकॉइन 20,000 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी 2 फीसदी की बढ़त के साथ 20,412 डॉलर पर कारोबार करती नजर आई। बिटकॉइन में इस साल 55 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। नवंबर, 2021 में बिटकॉइन ने 69,900 डॉलर का उच्चतम स्तर छूआ लेकिन इसके बाद से बिटकॉइन में गिरावट जारी है।
ईथर और dogecoin में आई तेजी
दूसरी ओर ईथर, एथेरियम ब्लॉकचैन से जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी लगभग 3 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1,113 डॉलर पर आ गई। ये अपने 15 महीने के न्यूनतम स्तर पर है। ये दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। इस बीच dogecoin आज बढ़त के साथ कारोबार करते हुए 0.05 डॉलर पर नजर आया। जबकि, शीबा इनु में थोड़ी गिरावट नजर आई और ये 0.000008 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया।
अन्य क्रिप्टोकरेंसी में भी हुआ सुधार
Stellar, Uniswap, XRP, Tether, Solana, Polkadot, Avalanche, Polygon, Chainlink, Terra Luna Classic, Cardano, Litecoin और Tron की कीमतों में बीते 24 घंटों में 2 से 8 फीसदी की तेजी नजर आई।
1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा - क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप
ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप आज 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा। हालांकि, इसमें बीते 24 घंटों में 3 फीसदी की तेजी रही। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 914 बिलियन डॉलर रहा। बीते हफ्ते में यह कई बार 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा है। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप नवंबर 2021 में अपने पीक यानी 2.9 ट्रिलियन डॉलर था लेकिन इस साल इसमें गिरावट जारी है।