Credit Cards

Cryptocurrency Prices Today 22 June2022: 20000 डॉलर के ऊपर बिटकॉइन, शीबा इनु में आई 27% की रैली

पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 20,466 डॉलर पर कारोबार करती नजर आई। बिटकॉइन में इस साल 55 फीसदी की गिरावट आ चुकी है

अपडेटेड Jun 22, 2022 पर 9:01 AM
Story continues below Advertisement
ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप आज 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा।

Cryptocurrency Prices Today 22 June2022: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में इस हफ्ते सुधार नजर आ रहा है। बीते हफ्ते बिटकॉइन की कीमतों में भारी गिरावट आई है और एक समय बिटकॉइन 20,000 डॉलर के नीचे आ गया था। आज भी बिटकॉइन 20,000 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 20,466 डॉलर पर कारोबार करती नजर आई। बिटकॉइन में इस साल 55 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। नवंबर, 2021 में बिटकॉइन ने 69,900 डॉलर का उच्चतम स्तर छूआ लेकिन इसके बाद से बिटकॉइन में गिरावट जारी है।

ईथर और dogecoin में आई तेजी

दूसरी ओर ईथर, एथेरियम ब्लॉकचैन से जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी लगभग 1 प्रतिशत से अधिक गिरकर 1,105 डॉलर पर आ गई। ये अपने 15 महीने के न्यूनतम स्तर पर है। ये दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। इस बीच dogecoin आज 7 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते हुए 0.06 डॉलर पर नजर आया। जबकि, शीबा इनु में 21 फीसदी की तेजी नजर आई और ये 0.000010 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। शीबा इनु में आज 27 फीसदी की रैली नजर आई थी।


अन्य क्रिप्टोकरेंसी में भी हुआ सुधार

Stellar, Uniswap, XRP, Tether, Solana, Polygon, Terra Luna Classic, Litecoin, BNB और Tron की कीमतों में बीते 24 घंटों तेजी रही। Cardano, Polkadot, Chainlink, Avalanche में गिरावट नजर आई।

1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा - क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप

ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप आज 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा। इसमें बीते 24 घंटों में 1 फीसदी की गिरावट रही। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 940 बिलियन डॉलर रहा। बीते हफ्ते में यह कई बार 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा है। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप नवंबर 2021 में अपने पीक यानी 2.9 ट्रिलियन डॉलर था लेकिन इस साल इसमें गिरावट जारी है।

इस कंपनी ने बेचे बिटकॉइन

Bitfarms Ltd ने करीब 3,000 बिटकॉइन 62 मिलियन डॉलर में बीते हफ्ते बेचे हैं। Bitfarms Ltd की बिटकॉइन को लेकर होल्डिंग स्ट्रैटजी रही है लेकिन इस बार उसने अपने कॉइन बेच दिए हैं। Bitfarms Ltd टोरंटो की पब्लिक माइनिंग कंपनी है जिसने हाल में बिटकॉइन बेचे हैं।

Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।