Cryptocurrency Prices Today: बिटकॉइन और Solana रहे फ्लैट, Shiba Inu में आई 3 फीसदी की तेजी

पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 20,412 डॉलर पर कारोबार करती नजर आई

अपडेटेड Jun 23, 2022 पर 10:36 AM
Story continues below Advertisement
बिटकॉइन में इस साल 55 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

Cryptocurrency Prices Today 23 June2022: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में कल तेजी के बाद आज हल्की गिरावट नजर आई। आज बिटकॉइन 20,000 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 20,412 डॉलर पर कारोबार करती नजर आई। बिटकॉइन में इस साल 55 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। नवंबर, 2021 में बिटकॉइन ने 69,900 डॉलर का उच्चतम स्तर छूआ लेकिन इसके बाद से बिटकॉइन में गिरावट जारी है।

ईथर और dogecoin में आई तेजी

दूसरी ओर ईथर, एथेरियम ब्लॉकचैन से जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी लगभग 1.78 प्रतिशत से अधिक गिरकर 1,086 डॉलर पर आ गई। इसमें बीते एक हफ्ते में 11 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। ये अपने 15 महीने के न्यूनतम स्तर पर है। ये दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। इस बीच dogecoin आज 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए 0.06 डॉलर पर नजर आया। जबकि, शीबा इनु में 3.11 फीसदी की तेजी नजर आई और ये 0.000010 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया।


अन्य क्रिप्टोकरेंसी की कीमत

Stellar, Uniswap, XRP, Tether, Solana, Polygon, Terra Luna Classic, Litecoin, Cardano, Polkadot, Chainlink, Avalanche, BNB और Tron ने बीते 24 घंटों मिलाजुला कारोबार किया।

1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा - क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप

ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप आज भी 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा। इसमें बीते 24 घंटों में 1.01 फीसदी की गिरावट रही। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 901.57 बिलियन डॉलर रहा। बीते हफ्ते में यह कई बार 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा है। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप नवंबर 2021 में अपने पीक यानी 2.9 ट्रिलियन डॉलर था लेकिन इस साल इसमें गिरावट जारी है।

इस कंपनी ने बेचे बिटकॉइन

Bitfarms Ltd ने करीब 3,000 बिटकॉइन 62 मिलियन डॉलर में बीते हफ्ते बेचे हैं। Bitfarms Ltd की बिटकॉइन को लेकर होल्डिंग स्ट्रैटजी रही है लेकिन इस बार उसने अपने कॉइन बेच दिए हैं। Bitfarms Ltd टोरंटो की पब्लिक माइनिंग कंपनी है जिसने हाल में बिटकॉइन बेचे हैं।

Share Market Live: SGX निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jun 23, 2022 9:30 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।