Credit Cards

Cryptocurrency Prices Today: 21000 डॉलर के पार बिटकॉइन, जानें क्रिप्टो बाजार का हाल

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में कल हल्की गिरावट के बाद आज तेजी नजर आई। आज बिटकॉइन 21,000 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Jun 24, 2022 पर 10:27 AM
Story continues below Advertisement
नवंबर, 2021 में बिटकॉइन ने 69,900 डॉलर का उच्चतम स्तर छूआ था।

Cryptocurrency Prices Today 24 June2022: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में कल हल्की गिरावट के बाद आज तेजी नजर आई। आज बिटकॉइन 21,000 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी 4.17 फीसदी की बढ़त के साथ 21,252 डॉलर पर कारोबार करती नजर आई। बिटकॉइन में इस साल 53 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। नवंबर, 2021 में बिटकॉइन ने 69,900 डॉलर का उच्चतम स्तर छूआ लेकिन इसके बाद से बिटकॉइन में गिरावट जारी है।

ईथर और dogecoin में आई तेजी

दूसरी ओर ईथर, एथेरियम ब्लॉकचैन से जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी लगभग 6.68 प्रतिशत से अधिक चढ़कर 1,160 डॉलर पर आ गई। ये अपने 15 महीने के न्यूनतम स्तर पर है। ये दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। इस बीच dogecoin आज 6.66 फीसदी चढ़ा और 0.07 डॉलर पर नजर आया। जबकि, शीबा इनु में 3 फीसदी की तेजी नजर आई और ये 0.000010 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया।


अन्य क्रिप्टोकरेंसी की कीमत

Stellar, Uniswap, XRP, Tether, Solana, Polygon, Terra Luna Classic, Litecoin, Cardano, Polkadot, Chainlink, Avalanche, BNB और Tron ने बीते 24 घंटों 2 से 8 फीसदी की बढ़त नजर आई।

1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा - क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप

ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप आज भी 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा। इसमें बीते 24 घंटों में 4.57 फीसदी की तेजी रही। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 942.31 बिलियन डॉलर रहा। बीते हफ्ते में यह कई बार 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा है। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप नवंबर 2021 में अपने पीक यानी 2.9 ट्रिलियन डॉलर था लेकिन इस साल इसमें गिरावट जारी है।

Share Market Live -सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 15700 के आसपास, ऑटो, एफएमसीजी, बैंक शेयरों में बढ़त

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।