Cryptocurrency Prices Today 27 June2022: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में कल तेजी के बाद आज गिरावट नजर आई। कल रविवार को बिटकॉइन और ईथर में आई बढ़त ने क्रिप्टो बाजार के मार्केट कैप को काफी दिनों बाद 1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंचा दिया था लेकिन आज फिर ये 1 ट्रिलियन डॉलर के नीचे आ गया। पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी एक फीसदी की बढ़त के साथ 21,115 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। बिटकॉइन में इस साल 53 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। नवंबर, 2021 में बिटकॉइन ने 69,900 डॉलर का उच्चतम स्तर छूआ लेकिन इसके बाद से बिटकॉइन में गिरावट जारी है।
ईथर गिरा और dogecoin चढ़ा
दूसरी ओर ईथर, एथेरियम ब्लॉकचैन से जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी लगभग एक प्रतिशत से अधिक गिरकर 1,218 डॉलर पर आ गई। ये अपने 15 महीने के न्यूनतम स्तर पर है। ये दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। इस बीच dogecoin आज 10 फीसदी चढ़ा और 0.07 डॉलर पर नजर आया। जबकि, शीबा इनु में 2 फीसदी की गिरावट नजर आई और ये 0.000011 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया।
अन्य क्रिप्टोकरेंसी की कीमत
XRP, Tether, Solana, BNB, whereas Stellar, Litecoin, Polygon और Tron की कीमतों में बीते 24 घंटों में गिरावट नजर आई। Uniswap और ApeCoin में तेजी नजर आई।
1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा - क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप
ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप आज भी 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा। इसमें बीते 24 घंटों में एक फीसदी की गिरावट रही। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 993 बिलियन डॉलर रहा। बीते हफ्ते में यह कई बार 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा है। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप नवंबर 2021 में अपने पीक यानी 2.9 ट्रिलियन डॉलर था लेकिन इस साल इसमें गिरावट जारी है।