Credit Cards

Cryptocurrency Prices Today 29 June2022: लाल निशान में क्रिप्टो बाजार, 20400 डॉलर से नीचे कारोबार कर रहा है बिटकॉइन

पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन एक फीसदी की गिरावट के साथ 20,316 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया

अपडेटेड Jun 29, 2022 पर 11:00 AM
Story continues below Advertisement
क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप भी 1 ट्रिलियन से नीचे रहा।

Cryptocurrency Prices Today 29 June2022: क्रिप्टोकरेंसी बाजार आज लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन एक फीसदी की गिरावट के साथ 20,316 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। बिटकॉइन में इस साल 53 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। नवंबर, 2021 में बिटकॉइन ने 69,900 डॉलर का उच्चतम स्तर छुआ लेकिन इसके बाद से बिटकॉइन में गिरावट जारी है। क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप भी 1 ट्रिलियन से नीचे रहा।

ईथर और dogecoin गिरा

दूसरी ओर ईथर, एथेरियम ब्लॉकचैन से जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी लगभग 2 प्रतिशत से अधिक गिरकर 1,149 डॉलर पर आ गई। ये अपने 15 महीने के न्यूनतम स्तर पर है। ये दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। इस बीच dogecoin आज 3 फीसदी गिरा और 0.06 डॉलर पर नजर आया। जबकि, शीबा इनु में 5 फीसदी की गिरावट नजर आई और ये 0.000010 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया।


अन्य क्रिप्टोकरेंसी की कीमत

XRP, Tether, Solana, BNB, Litecoin और Uniswap की कीमतों में बीते 24 घंटों में गिरावट नजर आई। वहीं, XRP, Tether, Solana, BNB, Litecoin और Uniswap ApeCoin में तेजी नजर आई।

1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा - क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप

ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप बीते 24 घंटों में 2 फीसदी तक गिर गया। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 953 बिलियन डॉलर रहा। बीते 15 दिनों में यह कई बार 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा है। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप नवंबर 2021 में अपने पीक यानी 2.9 ट्रिलियन डॉलर था लेकिन इस साल इसमें गिरावट जारी है।

Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।