Cryptocurrency Prices Today 30 June2022: क्रिप्टोकरेंसी बाजार आज लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन एक फीसदी की गिरावट के साथ 20,069 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। बिटकॉइन में इस साल 54 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। नवंबर, 2021 में बिटकॉइन ने 69,900 डॉलर का उच्चतम स्तर छुआ लेकिन इसके बाद से बिटकॉइन में गिरावट जारी है। क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप आज भी 1 ट्रिलियन से नीचे रहा।
दूसरी ओर ईथर, एथेरियम ब्लॉकचैन से जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी लगभग 5 प्रतिशत से अधिक गिरकर 1,092 डॉलर पर आ गई। ये अपने 15 महीने के न्यूनतम स्तर पर है। ये दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। इस बीच dogecoin आज 2 फीसदी चढ़कर और 0.06 डॉलर पर नजर आया। जबकि, शीबा इनु में थोड़ी से तेजी नजर आई और ये 0.000010 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया।
अन्य क्रिप्टोकरेंसी की कीमत
XRP, Tether, Solana, BNB, Litecoin, Stellar, Chainlink, Tron, Apecoin, Polygon की कीमतों में बीते 24 घंटों में गिरावट नजर आई। वहीं, Uniswap में तेजी नजर आई।
1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा - क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप
ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप बीते 24 घंटों में 3 फीसदी तक गिर गया। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 929 बिलियन डॉलर रहा। बीते 15 दिनों में यह कई बार 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा है। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप नवंबर 2021 में अपने पीक यानी 2.9 ट्रिलियन डॉलर था लेकिन इस साल इसमें गिरावट जारी है।