Cryptocurrency Prices Today 4 July2022: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज तेजी नजर आ रही है। पिछले सेशन में बिटकॉइन 19,000 डॉलर के नीचे आ गया था लेकिन आज इसमें बढ़त नजर आई। पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन 1 फीसदी की तेजी के साथ 19,234 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप आज भी 1 ट्रिलियन से नीचे रहा।
बिटकॉइन की कीमतों में इस साल आई सबसे ज्यादा गिरावट
बिटकॉइन की कीमतों में इस साल 58 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। नवंबर, 2021 में बिटकॉइन ने 69,900 डॉलर का उच्चतम स्तर छुआ लेकिन इसके बाद से बिटकॉइन में गिरावट जारी है। फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने और अमेरिका में महंगाई का असर क्रिप्टो बाजार पर नजर आ रहा है।
दूसरी ओर ईथर, एथेरियम ब्लॉकचैन से जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी लगभग 1 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1,073 डॉलर पर आ गई। ये अपने 15 महीने के न्यूनतम स्तर पर है। ये दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। इस बीच dogecoin आज 3 फीसदी चढ़ा और 0.06 डॉलर पर नजर आया। जबकि, शीबा इनु में थोड़ी से तेजी नजर आई और ये 0.000010 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया।
अन्य क्रिप्टोकरेंसी की कीमत
XRP, Solana, BNB, Litecoin, Stellar, Chainlink, Tron, Uniswap की कीमतों में बीते 24 घंटों में तेजी नजर आई। वहीं, Polygon, Apecoin, Tether में गिरावट नजर आई।
1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा - क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप
ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप बीते 24 घंटों में मामूली बढ़त रही। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 910 बिलियन डॉलर रहा। बीते एक महीने में यह कई बार 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा है। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप नवंबर 2021 में अपने पीक यानी 2.9 ट्रिलियन डॉलर था लेकिन इस साल इसमें गिरावट जारी है।