Credit Cards

Cryptocurrency prices today: 20000 डॉलर से फिसला बिटकॉइन, क्रिप्टो बाजार में नजर आई गिरावट

पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन 2 फीसदी की गिरावट के साथ 19,847 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया

अपडेटेड Jul 06, 2022 पर 11:16 AM
Story continues below Advertisement
नवंबर, 2021 में बिटकॉइन ने 69,900 डॉलर का उच्चतम स्तर छूआ था।

Cryptocurrency Prices Today 6 July2022: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज गिरावट नजर आ रही है। बिटकॉइन 20000 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन 2 फीसदी की गिरावट के साथ 19,847 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 1 ट्रिलियन से नीचे रहा।

बिटकॉइन की कीमतों में इस साल रही गिरावट

बिटकॉइन की कीमतों में इस साल 56 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। नवंबर, 2021 में बिटकॉइन ने 69,900 डॉलर का उच्चतम स्तर छुआ लेकिन इसके बाद से बिटकॉइन में गिरावट जारी है। फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने और अमेरिका में महंगाई का असर क्रिप्टो बाजार पर नजर आ रहा है।


ईथर और dogecoin

दूसरी ओर ईथर, एथेरियम ब्लॉकचैन से जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी लगभग 2 प्रतिशत से अधिक गिरकर 1,113 डॉलर पर आ गई। ये अपने 15 महीने के न्यूनतम स्तर पर है। ये दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। इस बीच dogecoin आज एक फीसदी चढ़ा और 0.06 डॉलर पर नजर आया। जबकि, शीबा इनु में एक फीसदी से थोड़ी अधिक तेजी नजर आई और ये 0.000010 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया।

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में नजर आई गिरावट

XRP, Solana, BNB, Litecoin, Stellar, Chainlink, Tron, Uniswap, Tether slipped while Polygon, Apecoin, Avalanche, Polkadot में गिरावट आई। Polygon, Apecoin, Avalanche, Polkadot में बीते 24 घंटों में तेजी नजर आई।

1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा - क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप

ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप बीते 24 घंटों में 2 फीसदी की गिरावट रही। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 942 बिलियन डॉलर रहा। बीते एक महीने में यह कई बार 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा है। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप नवंबर 2021 में अपने पीक यानी 2.9 ट्रिलियन डॉलर था लेकिन इस साल इसमें गिरावट जारी है।

जानिये BAJAJ FINANCE का Q1 FY23 अपडेट और शेयर पर दिग्गज ब्रोकरेजेस की निवेश सलाह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।