Credit Cards

Cryptocurrency Prices Today: बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टो में रही तेजी, चेक करें लेटेस्ट रेट

पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 4 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 30,878 डॉलर पर आ गई। TerraUSD के क्रैश होने के बाद बिटकॉइन में भी गिरावट आई और 28000 डॉलर तक आ गया था लेकिन अब इसमें सुधार आया है।

अपडेटेड Jun 06, 2022 पर 10:53 AM
Story continues below Advertisement
बिटकॉइन 30,000 डॉलर के ऊपर कारोबार करता नजर आया।

Cryptocurrency Prices Today: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में तेजी नजर आई। बिटकॉइन शुक्रवार, 6 जून 2022 को 30,000 डॉलर के ऊपर कारोबार करता नजर आया। पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 4 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 30,878 डॉलर पर आ गई। TerraUSD के क्रैश होने के बाद बिटकॉइन में भी गिरावट आई और 28000 डॉलर तक आ गया था लेकिन अब इसमें सुधार आया है। बिटकॉइन में इस साल 35 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। नवंबर, 2021 में इसने 69,900 डॉलर का उच्चतम स्तर छूआ लेकिन इसके बाद से बिटकॉइन में गिरावट आई लेकिन अब ये एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है।

ईथर में आई तेजी

दूसरी ओर ईथर, एथेरियम ब्लॉकचैन से जुड़ी क्रिप्टो लगभग 4 प्रतिशत से अधिक चढ़कर 1,862 डॉलर पर आ गई। ये दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। इस बीच dogecoin आज 2 फीसदी के उछला के बाद 0.08 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, शीबा इनु में 3 फीसदी की तेजी रही और ये 0.000011 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 1.32 ट्रिलियन डॉलर रहा। इसमें बीते 24 घंटों में 3 फीसदी की तेजी रही।


ये रहा अन्य क्रिप्टोकरेंसी का हाल

Cardano, Stellar, Uniswap, XRP, Litecoin, Tron, Solana, Polkadot, Avalanche, Polygon बीते 24 घंटो में तेजी के साथ कारोबार करते नजर आए। Terra Luna Classic में 4 फीसदी की गिरावट रही।

बिटकॉइन इस रेंज में कर सकता है कारोबार

मुड्रेक्स के सह-संस्थापक और सीईओ एडुल पटेल ने कुछ दिन पहले कहा था कि बिटकॉइन पिछले कुछ दिनों से 28,000 से 30,000 डॉलर के रेंज में कारोबार कर रहा है। BTC का करेंट सपोर्ट प्राइस 27,000 डॉलर पर है। आने वाले समय में 33,000 डॉलर के स्तर पर बना रह सकता है। पटेल ने कहा कि आने वाले दिनों में BTC को 31,000 डॉलर के पार नजर आ सकता है।

RBI MPC Meeting: ज्यादा EMI चुकाने के लिए हो जाएं तैयार, RBI बुधवार को बढ़ा सकता है इंटरेस्ट रेट

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।