Credit Cards

Cryptocurrency Prices Today: लाल निशान में क्रिप्टो बाजार लेकिन Uniswap ने दिखाई उम्मीद, 3 फीसदी चढ़ा

बिटकॉइन एक फीसदी की गिरावट आई और ये 22,151 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। अगर एक्सपर्ट की माने तो अगर बुल हावी रहे तो बिटकॉइन जल्द 24,000 डॉलर के स्तर को पार कर सकता है

अपडेटेड Jul 25, 2022 पर 11:13 AM
Story continues below Advertisement
ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज नजर आई गिरावट।

Cryptocurrency Prices Today: ग्लोबल क्रिप्ट्रोकरेंसी बाजार में आज गिरावट नजर आई। दुनिया की सबसे बड़ी और मशहूर क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन एक फीसदी की गिरावट आई और ये 22,151 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। अगर एक्सपर्ट की माने तो अगर बुल हावी रहे तो बिटकॉइन जल्द 24,000 डॉलर के स्तर को पार कर सकता है। निवेशकों को उम्मीद है कि यूएस फेडरल रिजर्व बढ़ती महंगाई पर काबू पा लेगा, जिसके कारण खरीदारी बढ़ रही है। आज ज्यादातर क्रिप्टो लाल निशान पर थी लेकिन Uniswap में 3 फीसदी की तेजी रही।

ईथर में रही गिरावट

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में ईथर (Ether) में बीते 10 दिनों में 50 फीसदी की रैली आई। बीते 24 घंटों में Ether 2 फीसदी गिरा और 1,536 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। ईथर दुनिया की दूसरी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। ईथर में इस साल 58 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। Ether का उच्चतम स्तर 4,878 डॉलर रहा है और अभी वह अपने उच्चतम स्तर से काफी पीछे है। अभी हाल में ही पेरिस में Ethereum कम्यूनिटी कॉन्फरेंस (EthCC) में को-फाउंडर Vitalik Buterin ने कहा कि ईथर का नेटवर्क 55 फीसदी पूरा हो जाएगा, जब मर्ज का अपग्रेड पूरा हो जाएगा।


शीबा इनु और dogecoin

शीबा इनु में 4 फीसदी की गिरावट रही और ये 0.000011 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। dogecoin भी आज 4 फीसदी लुढ़का और ये 0.06 डॉलर पर दिखाई दिया।

ये रहा अन्य क्रिप्टो का हाल

XRP, Solana, BNB, Litecoin, Stellar, Chainlink, Tron, Apecoin, Avalanche, Polkadot, Polygon, Tether की कीमतों में बीते 24 घंटों में गिरावट रही। हालांकि, Uniswap में 3% फीसदी की तेजी रही।

1 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर रहा - क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप

ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप बीते 24 घंटों में 2 फीसदी की गिरावट रही। क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 1.06 ट्रिलियन डॉलर रहा। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप नवंबर 2021 में अपने पीक यानी 2.9 ट्रिलियन डॉलर पर था। अभी ये अपने पीक से काफी पीछे है।

INFOSYS के पहली तिमाही के नतीजों के बाद इस आईटी स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्मों से जानें निवेश सलाह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।