Elon Musk की कंपनी Tesla का नया प्लान, भारत में लगाना चाहती है बैटरी स्टोरेज फैक्ट्री

दिग्गज इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला (Tesla) ने भारत में बैटरी स्टोरेज सिस्टम बनाने और बेचने की योजना तैयार की है। कंपनी ने इसकी फैक्ट्री लगाने के भारतीय अधिकारियों के पास एक प्रपोजल भी सौंपा है, जिसमें इसके लिए इनसेंटिव की भी मांग की गई है। टेस्ला के मालिक Elon Musk पिछले काफी समय से अपनी कंपनी को भारत में प्रवेश दिलाने की कोशिश में हैं

अपडेटेड Sep 21, 2023 पर 9:27 PM
Elon Musk पिछले काफी समय से अपनी कंपनी Tesla को भारत में प्रवेश दिलाने की कोशिश में हैं

दिग्गज इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनी टेस्ला (Tesla) ने भारत में बैटरी स्टोरेज सिस्टम बनाने और बेचने की योजना तैयार की है। कंपनी ने इसकी फैक्ट्री लगाने के भारतीय अधिकारियों के पास एक प्रपोजल भी सौंपा है, जिसमें इसके लिए इनसेंटिव की भी मांग की गई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने गुरुवार 21 सितंबर को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। टेस्ला के मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) पिछले काफी समय से अपनी कंपनी को भारत में प्रवेश दिलाने की कोशिश में हैं।

टेस्ला कई हफ्तों से भारत में एक नई EV फैक्ट्री लगाने के बारे में बातचीत कर रही है। इसमें से कुछ चर्चाएं सीधे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से की जा रही है। कंपनी भारत में करीब 24,000 डॉलर (करीब 20 लाख रुपये) से कम दाम में इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करना चाहती है।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि टेस्ला ने भारत में हुई हालिया बैठकों के दौरान अपने "पावरवॉल" के साथ देश की बैटरी स्टोरेज क्षमताओं को सपोर्ट करने का प्रस्ताव रखा था। "पावरवॉल" एक ऐसा सिस्टम है जो सोलर पैनल या ग्रिड से बिजली स्टोर कर सकता है और फिर रात में या बिजली जाने पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।


यह भी पढ़ें- Share Market: निवेशकों के ₹2.5 लाख करोड़ स्वाहा, यूएस फेड के फैसले से सहमा बाजार

हालांकि टेस्ला ने भारत में बैटरी स्टोरेज फैक्ट्री लगाने के लिए कई तरह के इनसेंटिव्स की मांग की है, लेकिन भारतीय अधिकारियों ने उन्हें बताया कि ये इनसेंटिव्स नहीं मिल पाएंगे। हालांकि अधिकारियों ने यह भी कहा कि सरकार ऐसे प्रोडक्ट खरीदने वालों को सब्सिडी देकर कंपनी के लिए एक निष्पक्ष बिजनेस मॉडल बनाने में मदद कर सकती है।

रिपोर्ट में एक सूत्र ने बताया कि टेस्ला और भारत सरकार दोनों ही प्रस्ताव को लेकर उत्सुक हैं और भारत सरकार इसकी समीक्षा कर रही है। लेकिन अभी यह पक्का नहीं है कि योजना साकार होगी या नहीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।