Credit Cards

नए Solana Wallet हैक में करोड़ों डॉलर की चोरी, जानिए पूरा मामला

ब्लॉकचेन ऑडिटर्स PeckShield के मुताबिक, इस चोरी की वजह सप्लाई चेन की कमियां हो सकती हैं। 3 अगस्त की सुबह यूजर की प्राइवेट कीज (Keys) चुराकर इसे अंजाम दिया गया होगा। इससे करीब 80 लाख डॉलर का लॉस बताया जा रहा है

अपडेटेड Aug 03, 2022 पर 2:55 PM
Story continues below Advertisement
वॉलेट प्रोवाइडर फैंटम ने कहा है कि वह दूसरी टीम के साथ मिलकर इस हैकिंग के कारणों का पता लगा रहा है।

हैकर्स ने Solana आधारित 'hot' वॉलेट्स से यूजर्स के 80 लाख डॉलर चोरी कर लिए हैं। इनमें Phantom, Slope और TrustWallet भी शामिल हैं। SOL इकोसिस्टम क्रिप्टोकरेंसी हैकर्स का नया टारगेट बना है। SOL सोलोना नेटवर्क का नेटिव टोकन है।

ब्लॉकचेन ऑडिटर्स PeckShield के मुताबिक, इस चोरी की वजह सप्लाई चेन की कमियां हो सकती हैं। 3 अगस्त की सुबह यूजर की प्राइवेट कीज (Keys) चुराकर इसे अंजाम दिया गया होगा। इससे करीब 80 लाख डॉलर का लॉस बताया जा रहा है।

यह भी पढे़ें : इस शेयर ने लिस्टिंग के बाद दिया 32000% प्रॉफिट, सिर्फ दो हफ्ते में निवेशकों को बनाया करोड़पति


अभी तक इसकी सही वजह का पता नहीं चला है, लेकिन इस हैक का असर मोबाइल यूजर्स पर पड़ा है। अगर अटैकर यूजर्स की तरफ से ट्राजेक्शंस साइन (स्टार्ट और अथॉराइज ) करने में कामयाब हो जाता है तो इस कथित सप्लाई चेन अटैक में एक ट्रस्टेड थर्ड-पार्टी सर्विस हैक हो सकती है।

वॉलेट प्रोवाइडर फैंटम ने कहा है कि वह दूसरी टीम के साथ मिलकर इस हैकिंग के कारणों का पता लगा रहा है। उसने यह भी कहा है कि अभी वह इसे फैंटम से जुड़ा मसला नहीं मानता।

Magic Eden ने इस हैक की पुष्टि की है। उसने कहा है कि ऐसा लगता है कि SOL को Exploit करने का व्यापक प्रयास चल रहा है जो पूरे इकोसिस्टम से वॉलेट को खाली कर रहा है। मैगिक इडेन नॉन-फंजिबल टोकंस का मार्केटप्लेस है। मैजिक इडेन ने यूजरर्स को अपने फैंटम वॉलेट में किसी संदिग्द लिंक को दिया गया परमिशन हटाने को कहा है।

नॉन-फंजिबल टोकंस (NFT) ब्लॉकचेन पर क्रिप्टोग्राफिक एसेट्स हैं। इसका यूनिक आइडेंटिफिकेशन कोड और मेटाडेटा होता है, जो इसे एक दूसरे से अलग करता है। ब्लॉकचेन एक शेयर्ड डिजिटल लेजर है। क्रिप्टोकरेंसी की तरह NFT में एक्सचेंज में ट्रेडिंग नहीं हो सकती। इसे एक्सचेंज भी नहीं किया जा सकता।

CoinMarketCap के मुताबिक, हैक की खबर से सोलोना की वैल्यू में 8 फीसदी गिरावट आई। उसने पिछले 24 घंटे में ट्रेडिंग एक्टिविटी 45 फीसदी बढ़ने के बारे में भी बताया है। कॉइनमार्केटकैप के मुताबिक, तब से SOL का प्राइस चढ़ा है। अभी यह 4 फीसदी गिरकर 38.97 पर चल रहा है।

नोमैड ब्रिज के हैक होने के एक दिन बाद सोलाना इकोसिस्टम हैक होने की खबर आई है। तब अटैकर ने करीब 19.1 करोड़ डॉलर चुराए थे। क्रॉस-चेन ब्रिज Avalanche(Avax), Ethereum (ETH), Evmos (EVMOS), Milkomeda c1 और Moonbeam (GLMR) के बीच ट्रांसफर की सुविधा देता है।

एग्रीगेटर Defi TVL और एनालिटिक्स प्रोवाइडर DefiLlama के मुताबिक, निकाला गया कुल पैसा 19.7 करोड़ डॉलर है। DefiLlama के मुताबिक, प्रोजेक्ट के साथ लॉक्ड कुल वैल्यू 5,900 डॉलर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।