मालदीव पर लोगों का फूटा गुस्सा, EaseMyTrip ने बंद की सभी फ्लाइट्स बुकिंग, दिया यह संदेश

Maldives Boycott: मालदीव के साथ बढ़ते विवाद को देखते हुए EaseMyTrip ने एक बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने सभी फ्लाइट्स बुकिंग कैंसिल कर दी है। टूरिज्म पर काफी हद तक निर्भर मालदीव जैसे देश के लिए यह बड़ा झटका साबित हो सकता है। वहीं मालदीव ने उन तीन मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया है। जिन्होंने भारत के खिलाफ बयानबाजी की थी

अपडेटेड Jan 08, 2024 पर 10:33 AM
Story continues below Advertisement
Maldives Boycott: EaseMyTrip ने #ChaloLakshadweep अभियान शुरू किया है।

Maldives Boycott: मालदीव के मंत्रियों का बयान अब मालदीव पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मालदीव पर भारतीयों का का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अब इस गुस्से में आम लोगों के साथ-साथ भारत की दिग्गज ट्रैवल कंपनियों ने भी अपने गुस्से का इजहार करना शुरू कर दिया है। इस बीच देश की ट्रैवेल कंपनियों में से एक ईजमाइट्रिप (EaseMyTrip) ने एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने मालदीव की अपनी सभी फ्लाइट्स बुकिंग को कैंसिल कर दी है। पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद ही मालदीव के नेताओं की तरफ से भारत को लेकर जहरीली बयानबाजी की गई थी।

भारतीय ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip के को-फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) निशांत पिट्टी ने भारत के समर्थन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फ्लाइट्स बुकिंग सस्पेंड करने का ऐलान किया है। उन्होंने लिखा कि अपने देश के साथ एकजुटता दिखाते हुए EaseMyTrip ने मालदीव के लिए सभी फ्लाइट्स बुकिंग को सस्पेंड कर दिया है। EaseMyTrip ने लक्षद्वीप घूमने जाने के लिए भी ऑनलाइन अभियान की शुरुआत कर दी है।


मालदीव ने अपने तीन मंत्रियों की कर दी छुट्टी

पीएम मोदी पर जहरीली बयानबाजी के बाद मालदीव इस मामले में लीपापोती में जुट गया। मालदीव सरकार ने तीन मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया है। जिन मंत्रियों को सस्पेंड किया गया है, उनके नाम मरियम शिउना, मालशा शरीफ और महजूम माजिद है। सोशल मीडिया पर शुरू हुए विवाद की वजह से भारत में लोगों ने मालदीव की जमकर आलोचना की थी। मालदीव की सरकार ने मरियम शिउना, मालशा शरीफ और महजूम माजिद के बयानों से किनारा कर लिया है। इन तीनों मंत्रियों ने ही भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मालदीव ने कहा है कि ये उनकी व्यक्तिगत राय है और वे सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। विपक्षी नेताओं ने मंत्रियों की इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की थी जिसके बाद मालदीव सरकार ने यह बयान जारी किया।

Lakshadweep: पीएम मोदी के बाद मशहूर हस्तियों ने की लक्षद्वीप टूरिज्म की तारीफ, सलमान और अक्षय कुमार ने की ये अपील

लक्षद्वीप के लिए शुरू किया स्पेशल ऑफर

EaseMyTrip का हेडक्वाटर दिल्ली में है। कंपनी की स्थापना निशांत पिट्टी, रिकांत पिट्टी और प्रशांत पिट्टी ने साल 2008 में की थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 4 जनवरी को प्रशांत पिट्टी ने लिखा कि लक्षद्वीप का पानी और समुद्री तट मालदीव/सेशेल्स की तरह ही अच्छा है। EaseMyTrip पर हम लक्षद्वीप को बढ़ावा देने के लिए अनोखे स्पेशल ऑफर लेकर आएंगे, जहां हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में दौरा किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।