इंग्लैंड से भारत को मिली हार, तो इरफान पठान को पड़ोसियों ने किया ट्रोल, पूछा - 'संडे कैसा रहा’

Irfan Pathan के लिए ये संडे कुछ खास नहीं रहा। भारत को इंग्लैंड से मिली हार का शोक मनाते या पड़ोसियों से ट्रोल होने पर मुंह छिपाते। कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर छिछालेदार मची हुई थी। ऐसे में इरफान पठान की एक पुरानी पोस्ट को लेकर पाक क्रिकेट प्रेमियों ने देखिए क्या कहा-

अपडेटेड Jan 29, 2024 पर 2:17 PM
Story continues below Advertisement
इरफान पठान को लेकर पाक ट्रोलर्स ने ये क्या कह दिया, आई मीम की बाढ़

संडे छुट्टी का दिन होता ही है लेकिन अघर इसी दिन क्रिकेट मैच (Cricket Match) हो तो सोने पर सुहागा हो जाता है। ऐसे में भारत की हार निराशा भरा दौर लेकर आती है। वहीं भारत (Indian Cricket Team) की जीत तो जश्न भी दोगुना। 28 जनवरी को रविवार भी था और भारत का मैच भीष भारत का मुकाबला इंग्लैंड से था और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) में इंग्लैंड ने भारत (India vs England) को धोबी पछाड़ दी। अब भारतीय इस गहरे सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं। ऐसे में भारत के पड़ोसी उनके जले पर नमक छिड़क रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) के पुराने पोस्ट पर मीम वायरल हो रहे हैं।


इरफान पठान को मजा लेना पड़ा भारी

2022 में इरफान पठान ने भारत-पाक के टी20 मुकाबले पर पाक की हार का खूब मजा लिया। एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था और पड़ोसियों कैसा रहा संडे। अब हैदराबाद में 28 रनों से भारत को करारी शिकस्त देने पर पाकिस्तानी इंग्लैंड को बधाई दे रहे हैं और भारत को ट्रोल कर रहे हैं। अलग-अलग मीम्स के जरिए पूछा जा रहा है और पड़ोसियों कैसा रहा संडे।

Microsoft CEO सत्या नडेला करेंगे भारत यात्रा, AI स्टार्ट अप्स की होगी चांदी ही चांदी

इरफान पठान के पीछे ट्रोलर्स गैंग मुस्तैद

भले इरफान पठान के पीछे ट्रोलर्स की गैंग पड़ी है लोकिन उन्होंने एक बार भी पलटवार नहीं किया। 39 साल के क्रिकेटर इरफान पठान की ओर से अभी तक कोई भी अपडेट नहीं है। ये पहली बार नहीं है जब इरफान पठान के पुराने ट्वीट को पड़ोसियों ने खंगाल कर उनके ही खिलाफ इस्तेमाल किया हो। वहीं ये मोमेंट इरफान के लिए देजावू जैसा था और पाक क्रिकेट प्रेमियों के लिए सेलिब्रेट करने का मौका।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।