महिला को होटल में Hair Dryer इस्तेमाल करना पड़ा महंगा, अकाउंट से काटे गए 1 लाख रुपए, जानिए क्या है मामला

ऑस्ट्रेलिया में एक महिला को होटल में रुकना काफी महंगा पड़ा। महिला को हेयर ड्रायर के इस्तेमाल पर लाखों का फाइन लगा? उनकी जानकारी के बिना ही उनके खाते से पैसे काट दिए गए। बाद में पता चला कि होटल ने फेक फायर अलार्म के लिए उनके खाते से पैसे काटे हैं। महिला को ऐसे मिला पैसा वापिस-

अपडेटेड Dec 18, 2023 पर 11:17 AM
Story continues below Advertisement
होटल ने एक महिला को हेयर ड्राएर का इस्तेमाल करने पर फाइन लगाया

एक महिला को Hair Dryer इस्तेमाल करने पर एक होटल को 1 लाख रुपए देने पड़े। महिला ने अपना असली नाम Kelly बताया जो हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में एक होटल में रुकी थीं। वो सिटी में बीते शनिवार को एक कांसर्ट अटेंड करने पहुंची थीं। तैयार होने के लिए Kelly ने Dyson हेयर ड्रायर का इस्तेमाल किया था। हेयर ड्रायर की वजह से फायर अलार्म बजने लगा और जल्द ही उनके कमरे में फायर क्रू जा पहुंचा। इमरजेंसी सर्विस के मुताबिक फायर अलार्म Kelly के हेयर ड्रायर की वजह से ऑन हुआ था। अगले ही दिन Kelly ने होटल से चेक आउट कर लिया था।

अकाउंट से हुए लाखों गायब

तीन दिन बाद Kelly को पता चला कि उनके अकाउंट से 240 डॉलर प्रति नाइट की जगह 1400 डॉलर काटे गए हैं। लगभग 1,10,000 उनके अकाउंट से निकाले गए थे। जब उन्होंने पैसे की कटौती के बारे में इनक्वायरी की तो उन्हें बताया गया कि झूठे फायर अलार्म की वजह से उनपर पेनल्टी लगाई गई है। हैरान करने वाली बात ये थी कि डिपार्टमेंट ऑफ फायर और इमरजेंसी सर्विसेस द्वारा लगाया गया फाइन सिर्फ 1337 डॉलर का था और होटल वालों ने Kelly के खाते से 63 डॉलर ज्यादा काटे थे।

महिला ने कॉल के बाद मिलाया कॉल

Kelly का पूरा दिन होटल को कॉल मिलाने और ईमेल भेजने में ही चला गया और आखिरकार उन्हें रिफंड भी मिल गया। Kelly ने Perth Now को बताया कि ना ही होटल ने उन्हें कोई मेल भेजा और रिसेप्शन ने बताया कि ये उनकी टर्म्स और कंडीशंस में पहले से ही है। अगर आप बुफे पर हैं और अलार्म बजने लगता है तो क्या आप टोस्ट को जलाने के लिए भी कस्टमर से ही पैसे लेंगे। लंबी बहस के बाद Kelly को पैसा रिफंड मिला।

इंडियन क्रिकेट फैंस जिन्होंने की दीवानगी की हद पार, अजीबो गरीब चीजें करने में किया टॉप


महिला को मिला रिफंड

DFES के मुताबिक झूठा फायर अलार्म वो सिचुएशन है जब उन्हें एक ऐसी जगह इमरजेंसी में पहुंचना पड़ता है जहां पर किसी भी तरह की फायर नहीं लगी होती है। Perth Now के मुताबिक झूठे फायर अलार्म्स के लिए फाइन 2015 में लाया गया था। जब झूठे फायर अलार्म की वजह से डिपार्टमेंट को 8 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था। एक ही प्रॉपर्टी के साल के पहले तीन झूठे फायर अलार्म पर कोई फाइन नहीं लगता है। प्रॉपर्ची का मालिक ही अलार्म सिस्टम और उसके ऑपरेशंस के लिए पूरी तरह से रिस्पांसिबल होता है। हालांकि अगर मालिक चाहे तो वो थर्ड पार्टी पर भी पेनल्टी लगा सकता है जैसा की Kelly के साथ होटल ने किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।