बहुत जल्द फ़र्स्ट क्राई और ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ ला सकती हैं। दोनों कंपनियों में सॉफ्ट बैंक का पैसा लगा है। और दोनों कंपनियां दिसंबर के आखिरी हफ्ते में सेबी में आईपीओ के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने वाली हैं। मनीकंट्रोल को सूत्रों से ये जानकारी मिली है। नवंबर में Softbank ने निवेश करके इन दोनों कंपनियों का वैल्यूएशन बढ़ाया। यह इस बात का संकेत था कि आईपीओ से पहले सॉफ्टबैंक वैल्यूएशन बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है।
इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया, " FirstCry 50 करोड़ डॉलर जुटाने की तैयारी में है। इसमें से 60 फीसदी ऑफर फॉर सेल के जरिए जुटाया जाएगा जबकि बाकी फ्रेश इश्यू जारी किए जाएंगे।"
FirstCry के शेयरों की लिस्टिंग 2024 के चुनाव के बाद होगी। ओला इलेक्ट्रिक के मैनेजमेंट ने पहले ही डोमेस्टिक और इंटरनेशनल इनवेस्टर्स के लिए रोड शो करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में रंजन पई की MEMG फैमिली ऑफिस, हर्ष मारिवाला शार्प वेंचर्स और हेमेंद्र कोठारी की DSP फैमिली ने फ़र्स्टक्राई में 435 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।
बहुत जल्द फ़र्स्ट क्राई और ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ आईपीओ ला सकती हैं। दोनों कंपनियों में सॉफ्ट बैंक का पैसा लगा है। और दोनों कंपनियां दिसंबर के आखिरी हफ्ते में सेबी में आईपीओ के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने वाली हैं। मनीकंट्रोल को सूत्रों से ये जानकारी मिली है। नवंबर में Softbank ने निवेश करके इन दोनों कंपनियों का वैल्यूएशन बढ़ाया। यह इस बात का संकेत था कि आईपीओ से पहले सॉफ्टबैंक वैल्यूएशन बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है।
इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया, " FirstCry 50 करोड़ डॉलर जुटाने की तैयारी में है। इसमें से 60 फीसदी ऑफर फॉर सेल के जरिए जुटाया जाएगा जबकि बाकी फ्रेश इश्यू जारी किए जाएंगे।"
FirstCry के शेयरों की लिस्टिंग 2024 के चुनाव के बाद होगी। ओला इलेक्ट्रिक के मैनेजमेंट ने पहले ही डोमेस्टिक और इंटरनेशनल इनवेस्टर्स के लिए रोड शो करना शुरू कर दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में रंजन पई की MEMG फैमिली ऑफिस, हर्ष मारिवाला शार्प वेंचर्स और हेमेंद्र कोठारी की DSP फैमिली ने फ़र्स्टक्राई में 435 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। पुणे की यह स्टार्टअप कंपनी नायका के बाद लिस्ट होने वाली पहली बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी होगी। नायका की लिस्टिंग 2021 में हुई थी।
सॉफ्टबैंक के गोविल ने एक इंटरव्यू में मनीकंट्रोल को बताया था, "हमारा पोर्टफोलियो मैक्रो चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार है। अगर आप 475 कंपनियों के हमारे पोर्टफोलियो को देखें तो अगले 12 महीनों से ज्यादा वक्त के लिए 92% कंपनियों के पास कैश है।"
मनीकंट्रोल ने पहली बार ओला इलेक्ट्रिक ने कोटक महिंद्रा कैपिटल और गोल्डमैन सैक्स को हायर किया है ताकि 2024 की शुरुआत में IPO ला सके। तब सूत्रों ने बताया था कि यह IPO प्राइमरी इश्यू और ऑफर फॉर सेल हो सकता है।