एमएंडएम फाइनेंस (M&M Finance) ने कारोबार अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के मुताबिक सालाना आधार पर नवंबर में कुल डिस्बर्समेंट 16% बढ़कर 5,300 करोड़ रुपये रहा। अपडेट के अनुसार 11 महिनों में डिस्बर्समेंट 16% बढ़कर 36,000 करोड़ रुपये पहुंच गया।
एमएंडएम फाइनेंस (M&M Finance) ने कारोबार अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के मुताबिक सालाना आधार पर नवंबर में कुल डिस्बर्समेंट 16% बढ़कर 5,300 करोड़ रुपये रहा। अपडेट के अनुसार 11 महिनों में डिस्बर्समेंट 16% बढ़कर 36,000 करोड़ रुपये पहुंच गया।
इसके साथ ही इसकी कलेक्शन एफिशिएंसी 96% से घटकर 94% रही। स्टेज-3 और स्टेज-2 के एसेट्स सीमित दायरे में रहे। इसके साथ ही ये स्टॉक आज ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर आ गया है। सिटी ने एमएंडएम फाइनेंस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। जेफरीज ने स्टॉक पर होल्ड रेटिंग दी है। जबकि मॉर्गन स्टैनली ने इक्वल वेट नजरिया अपनाया है।
Citi On M&M Finance
सिटी ने एमएंडएम फाइनेंस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 350 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि डिसबर्समेंट/बिजनेस एसेट में सालाना 16%/ 26% की वृद्धि दर्ज की गई। डिसबर्समेंट/बिजनेस एसेट वृद्धि मासिक आधार पर 1% बढ़कर 5,300 करोड़/96,600 करोड़ रहा। YTD आधार पर डिसबर्समेंट/बिजनेस एसेट ग्रोथ 16%/17% रही है। इस दौरान कलेक्शन एफिशिएंसी मासिक आधार पर 94% पर स्थिर रही।
MS On M&M Finance
मॉर्गन स्टैनली ने एमएंडएम फाइनेंस पर इक्वल वेट रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 285 रुपये प्रति शेयर तय किया है। डिसबर्समेंट में मासिक आधार पर 1% और सालाना आधार पर 16% की वृद्धि देखने को मिली। कंपनी का ग्रॉस एसेट सालाना 26.6% बढ़ा और मासिक आधार पर 0.9% बढ़ा। वित्त वर्ष 24 की दूसरी छमाही में इसमें हायर ग्रोथ का अनुमान लगाया है। कलेक्शन एफिशिएंसी सालाना 94% कम रही। जीएस3 और जीएस2 अक्टूबर के मुकाबले रेंज-बाउंड नजर आये।
Jefferies On M&M Finance
जेफरीज ने एमएंडएम फाइनेंस पर होल्ड रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 295 रुपये प्रति शेयर तय किया है। नवंबर 23 के लिए कंपनी का एयूएम सालाना आधार पर 26% बढ़ा जबकि मासिक आधार पर +0.9% बढ़ा। मासिक आधार पर डिसबर्समेंट स्थिर था लेकिन सालाना आधार 16% बढ़ा।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।