मिडकैप-स्मॉल कैप का दर्द बरकरार दिखाई दिया। आज लगातार चौथे सेशन में बिकवाली देखने को मिली। दोनों इंडेक्स 1 परसेंट के करीब लुढ़क गये। सेंसेक्स-निफ्टी में भी ऊंचाई से दबाव नजर आया। अब बाजार की नजर आज आने वाली फेड पॉलिसी पर बनी हुई है। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में प्रशांत सावंत ने इंडसइंड बैंक पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा मानस जायसवाल ने चार्ट के चमत्कार के लिए टाटा कम्यूनिकेशंस पर दांव लगाया। जबकि सिद्धार्थ खेमका ने वरुण बेवरेजेज पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः IndusInd Bank
प्रशांत सावंत ने IndusInd Bank के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च की एक्सपायरी वाली 1460 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 21 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 35 से 40 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 15 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
सच्चितानंद उत्तेकर ने Hindustan Aeronautics पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Hindustan Aeronautics में 3008 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 2830 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3074 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Tata Communication
मानस जायसवाल ने Tata Communication पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Tata Communication में 1883 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 1825 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1916 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Varun Beverages
सिद्धार्थ खेमका ने मिडकैप सेगमेंट से Varun Beverages का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Varun Beverages के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1407 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 1600 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )