Stocks To Watch: आज 8 मई को BSE, Lenskart, Dabur India समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर, बड़ी हलचल के आसार

Stocks To Watch: शुक्रवार, 8 मई को मेनबोर्ड सेगमेंट में OnEMI Technology Solutions की लिस्टिंग होने वाली है। इसका ₹925.92 करोड़ का IPO आया था। यह लगभग 10 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आज कुछ शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड भी करेंगे

अपडेटेड May 08, 2026 पर 8:58 AM
Story continues below Advertisement
आज SBI, टाइटन कंपनी, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स समेत कई कंपनियों के वित्तीय नतीजे जारी होंगे।

शुक्रवार, 8 मई को BSE, डाबर इंडिया, एसबीआई, लेंसकार्ट, सोनाटा सॉफ्टवेयर समेत कई शेयर फोकस में रहने वाले हैं। इनमें से कुछ कंपनियों ने एक दिन पहले तिमाही और वित्त वर्ष 2026 के नतीजे जारी किए थे। वहीं कुछ कंपनियां आज वित्तीय नतीजे जारी करने वाली हैं। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने गुरुवार को नई डील, कॉन्ट्रैक्ट्स और अन्य तरह के ​डेवलपमेंट्स पर शेयर बाजारों को जानकारी दी थी। इन अपडेट्स पर बाजार प्रतिक्रिया देगा। इसके अलावा मेनबोर्ड सेगमेंट में एक लिस्टिंग होने वाली है। साथ ही कुछ शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाले हैं। आइए जानते हैं डिटेल...

आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाइटन कंपनी, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, स्विगी, हुंडई मोटर इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, ABB इंडिया, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया, JSW इंफ्रास्ट्रक्चर, कल्याण ज्वेलर्स इंडिया, ओबेरॉय रियल्टी, क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, निवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक


इन शेयरों पर रहेगी नजर

MRF: जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ ₹702 करोड़ रहा। यह सालाना आधार पर 38% ज्यादा है। रेवेन्यू 14% की बढ़ोतरी के साथ ₹8,044 करोड़ हो गया।

BSE Limited: मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ ₹797 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 61% ज्यादा है। रेवेन्यू 85% बढ़कर ₹1,563 करोड़ हो गया।

Dabur India: मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 15.2% बढ़कर ₹368.6 करोड़ और रेवेन्यू 7.3% बढ़कर ₹3,038 करोड़ हो गया।

Sonata Software: मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध लाभ ₹131 करोड़ रहा, यानि कि सालाना आधार पर 25.1% की बढ़ोतरी। रेवेन्यू 3.9% बढ़कर ₹3,613 करोड़ हो गया।

Thermax: मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 18.7% बढ़कर ₹244 करोड़ हो गया। रेवेन्यू ₹3,428 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 12.5% ज्यादा है।

Gravita India: मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 5.2% की गिरावट के साथ ₹69.7 करोड़ रह गया। रेवेन्यू ₹915 करोड़ रहा, जो एक साल पहले से 6.3% ज्यादा है।

Lenskart: बाजार में ब्लॉक डील के जरिए कंपनी के लगभग 35 करोड़ डॉलर के शेयर बिक सकने की खबर है। लगभग 7.02 करोड़ शेयरों की बिक्री ₹470 प्रति शेयर के हिसाब से होने की खबर है। कहा जा रहा है कि बर्ड्सआई व्यू होल्डिंग, TR कैपिटल मॉरीशस, ABG कैपिटल और Kariba Holdings जैसे मौजूदा निवेशक पूरी हिस्सेदारी बेचकर एग्जिट करने की सोच रहे हैं। वहीं Alpha Wave अपनी होल्डिंग का कुछ हिस्सा बरकरार रख सकती है।

Gala Global Products Limited: 7 मई को हुई एक असाधारण आम बैठक (EGM) में शेयरधारकों ने इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड के तहत प्री-पैकेज्ड इनसॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस (PPIRP) या कॉरपोरेट इनसॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस (CIRP) शुरू करने के प्रस्ताव पर विचार किया।

Cochin Shipyard Limited: कंपनी के 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी उडुपी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड को अदाणी ग्रुप की कंपनी Ocean Sparkle Limited से एक बड़ा घरेलू ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर में 70-70 टन के 4 बोलार्ड पुल ASD (Azimuth Stern Drive) टग्स का निर्माण शामिल है।

South Indian Bank Limited: भारतीय रिजर्व बैंक ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड को साउथ इंडियन बैंक की पेड अप शेयर कैपिटल या वोटिंग अधिकारों में 9.99% तक की हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी दे दी है।

Western Ministil Limited: कंपनी ने Micron Calcite Private Limited में 100% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक शेयर खरीद समझौता किया है। डील कंप्लीट होने पर Micron Calcite पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी।

बल्क और ब्लॉक डील

Hilltone Software and Gases: विजय दादूभाई जेबालिया ने कंपनी के 1.86 लाख शेयर 48.41 रुपये प्रति शेयर पर खरीदे हैं।

Aqylon Nexus: प्रमोटर कर्जीभाई प्रेमजीभाई रूपरेलिया ने कंपनी के 25.01 लाख शेयर 51.10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे।

Arman Holdings: अरुण दामजी गडा ने 27,743 शेयर 103.47 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे। राजीव दलसुख बउवा ने 29,786 शेयर 105.50 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे।

Silgo Retail: लता जयंत शाह ने कंपनी के 3.16 लाख शेयर 79.39 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे।

Updater Services: बंधन म्यूचुअल फंड ने कंपनी के 3.80 लाख शेयर 162.71 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे।

Simandhar Impex: नीपा अंकित शाह ने कंपनी के 28,824 शेयर और अंकित हर्षद शाह ने 27,240 शेयर 149 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे। खरीदार राकेश मगनलाल माडिया ने 40,100 शेयर 149 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे।

Fabtech Technologies: यश हितेश पटेल ने 99,200 शेयर 306.75 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे। राजेश देवजी करानी HUF ने 80,800 शेयर 307 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे।

Shankara Buildpro: Turnaround Opportunities Fund ने 1.50 लाख शेयर 1,135 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे।

Milton Industries: पतंजलि एग्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 1.78 लाख शेयर 49.85 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे। उम्मेत्तिया कुरैशी ने 1.76 लाख शेयर इसी भाव पर बेचे।

Kotyark Industries: प्रमोटर भाविनीबेन गौरांग शाह ने 76,700 शेयर 405.18 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेच दिए।

Raymond Realty: सुभाषचंद्र लक्ष्मीचंद्र गांधी ने कंपनी के 4.19 लाख शेयर 632.78 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेच दिए। खरीदार Elixir Wealth Management ने 7.62 लाख शेयर खरीदे।

ये शेयर करेंगे एक्स-डिविडेंड ट्रेड

KSB लिमिटेड

लॉरस लैब्स

नेशनल एल्यूमीनियम कंपनी लिमिटेड

सोमानी सेरेमिक्स

ओमैक्स ऑटोज

सुंदरम फास्नर्स

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

Global Market: पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, बिगड़ा ग्लोबल बाजारों का मूड, एशिया में प्रेशर, कोस्पी 1% लुढ़का

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।