Today Nifty -Bank Nifty Position: आज ग्लोबल बाजार से संकेत मिल रहा है कि भारतीय बाजार की शुरुआत फ्लैट हो सकती हैं।बाजार में 22 दिसंबर को लगातार दूसरे दिन बढ़त देखने को मिली। निफ्टी 21,300 के ऊपर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 241.86 अंक या 0.34 फीसदी बढ़कर 71,106.96 पर और निफ्टी 94.40 अंक या 0.44 फीसदी के तेजी लेकर 21,349.40 पर बंद हुआ। लगभग 2144 शेयर तेजी के साथ बंद हुए । 1074 शेयर गिरे और 88 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। ऐसे में निफ्टी-बैंक निफ्टी पर क्या होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति आइए जानते है क्या है वीरेंद्र कुमार की राय।
निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 21391-21411और बड़ा रेजिस्टेंस 21454-21481/21517 पर है। पहला बेस 21277-21227 का और बड़ा बेस21210 -21163 (10DEMA) पर है।शुक्रवार को 21310 से 21388 ओर 100 प्वाइंट का स्विंग मिला। FIIs प्रॉफिट बुकिंग और DIIs खरीदारी के मोड में है। 21500-21600 कॉल में जबरदस्त 1.3 Cr OI, 33% रोलओवर देखने को मिला। 21300-21200 जोन पर पुट राइटर्स देखने को मिला। 21517-21163 रेंज में कंसोलिडेशन संभव है। गिरावट में बेस-1 पर डे ट्रेडर्स खरीदारी कर सकते हैं। 21411 के स्तर पर मुनाफावसूली कर सकते हैं। 21411 के ऊपर बने रहने पर 21454-21481-21517 संभव है। 21163 के ऊपर पॉजिटिव व्यू ही रहेगा, कमजोरी इसके नीचे है।
निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 47721-47874 और बड़ा रेजिस्टेंस 47940-48039/48167 पर है। पहला बेस 47410-47230 का और बड़ा बेस 47053-47889पर है। शुक्रवार को 300 प्वाइंट रेंज के अंदर पुलबैक ट्रेड मिला। शुक्रवार को दिन का निचला स्तर 10DEMA पर है। शुक्रवार को 10DEMA के करीब बंद हुआ। 48000 पर कॉल राइटर्स, टेक्निकल हर्डल 44039-50 जोन पर है। कन्विक्शन के साथ 47200-47100-47000 पर है। 47055-47889 (ऑप्शन बेस) के ऊपर शॉर्ट नहीं करें। 47230-47053 जोन पर गिरावट में खरीदारी करें। लोअर बेस पर लिए ट्रेड पर 47874-47940 में बाहर निकल जाएं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।