VIP Industries के शेयरों में 15% की रैली, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

लगेज मेकर VIP Industries ने अपनी ग्रोथ स्ट्रेटेजी साझा की है, जिसके बाद कंपनी के शेयरों में यह उछाल आया है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 7,464.54 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 722.70 रुपये और 52-वीक लो 449.40 रुपये है

अपडेटेड Mar 28, 2024 पर 4:52 PM
Story continues below Advertisement
वीआईपी इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज 28 मार्च को करीब 15 फीसदी तक की दमदार रैली देखी गई।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    VIP Industries share price : वीआईपी इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज 28 मार्च को करीब 15 फीसदी तक की दमदार रैली देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 12.94 फीसदी की बढ़त के साथ 525.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, लगेज मेकर ने अपनी ग्रोथ स्ट्रेटेजी साझा की है, जिसके बाद कंपनी के शेयरों में यह उछाल आया है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 7,464.54 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 722.70 रुपये और 52-वीक लो 449.40 रुपये है।

    क्या है VIP Industries का प्लान

    27 मार्च को एक इनवेस्टर प्रेजेंटेशन में वीआईपी इंडस्ट्रीज ने कहा कि कंपनी का मुख्य लक्ष्य Q4FY24 से डबल डिजिट में रेवेन्यू ग्रोथ हासिल करना होगा। कंपनी का लक्ष्य H2FY25 से 15 फीसदी EBDITA ग्रोथ का है।


    कंपनी का लक्ष्य H1FY25 से लगेज स्पेस में अपनी बाजार हिस्सेदारी में सुधार करना है। कंपनी ने कहा कि वह कई प्राइस प्वाइंट्स पर नए ग्राहकों को आकर्षित करते हुए प्रीमियम ऑप्शन को शामिल करने के लिए अपने पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाएगी। कंपनी कम कर्ज और ब्याज लागत के साथ अपनी इन्वेंट्री को भी ऑप्टिमाइज कर रही है।

    VIP Industries पर क्या है ब्रोकरेज की राय

    ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने कहा, "रिवाइवल स्ट्रेटेजी के सफल होने पर बाजार हिस्सेदारी बढ़ने की संभावना है, जबकि वेयरहाउसिंग, माल ढुलाई और ई-कॉम पर त्वरित खर्च स्थिर होने पर EBITDA मार्जिन H2FY25E से 15 फीसदी तक सुधरने की उम्मीद है।"

    वीआईपी ने अपने सीनियर मैनेजमेंट में भी फेरबदल किया है, जिसमें 50 फीसदी टीम नए लोग हैं या नया पोर्टफोलियो हैंडल रहे हैं। वीआईपी इंडस्ट्रीज के अंतर्गत आने वाले अधिकांश ब्रांडों के पास अब अलग हेड हैं।

    प्रभुदास लीलाधर ने कहा, "डिसेंट्रलाइजेशन से बिजनेस में सुधार हो सकता है, खासकर प्रीमियम सेगमेंट (कार्लटन और कैप्रिस) में, क्योंकि ग्राहक सिर्फ कीमत पर निर्भर नहीं है और पोजिशनिंग/ब्रांडिंग भी उतनी ही अहम है।" घरेलू ब्रोकरेज ने वीआईपी को "Hold" से "Buy" में अपग्रेड कर दिया है और टारगेट प्राइस को 589 रुपये से बढ़ाकर 603 रुपये कर दिया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।