Cryptocurrency Prices Today 19 July 2022: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज फिर रौनक नजर आई। लगभग डेढ़ महीने बाद कल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 1 ट्रिलियन से ऊपर आ गया। बिटकॉइन में तेजी आने के बाद क्रिप्टो बाजार के वॉल्यूम में भी सुधार आया। पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन 4 फीसदी की बढ़त के साथ 22,107 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। बिटकॉइन की कीमतों में इस साल 50 फीसदी की गिरावट आई है। नवंबर, 2021 में बिटकॉइन ने 69,900 डॉलर का उच्चतम स्तर छुआ लेकिन इसके बाद से बिटकॉइन में अपने पीक से गिरावट देखने को मिली है।
1 ट्रिलियन डॉलर के ऊपर आया - क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप
ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप बीते 24 घंटों में 5 फीसदी की तेजी रही। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 1.06 ट्रिलियन डॉलर रहा। बीते डेढ़ महीने में यह कई बार 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा है लेकिन कल और आज ये 1 ट्रिलियन डॉलर के ऊपर रहा। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप नवंबर 2021 में अपने पीक यानी 2.9 ट्रिलियन डॉलर था लेकिन इस साल इसमें गिरावट आई थी।
दूसरी ओर ईथर, एथेरियम ब्लॉकचैन से जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी लगभग 9 प्रतिशत से अधिक चढ़कर 1,527 डॉलर पर आ गई। बीते सात दिनों में ईथर में 25 फीसदी की तेजी आई है। ये दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। इस बीच dogecoin आज 3 फीसदी चढ़ा और 0.06 डॉलर पर नजर आया। जबकि, शीबा इनु में 5 फीसदी की तेजी आई और ये 0.000012 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। यै कॉइन मार्केट पर 16वें नंबर पर है।
ये रहा क्रिप्टो बाजार का हाल
XRP, Solana, BNB, Litecoin, Stellar, Chainlink, Tron, Apecoin, Avalanche, Polkadot, Polygon, Uniswap, Tether में बीते 24 घंटे में बढ़त नजर आई।