Get App

Bhadra Rajyog 2026: बुध करेंगे स्वराशि मिथुन में प्रवेश और बनाएंगे भद्र राजयोग, 5 राशियों का चमकेगा भाग्य

Bhadra Rajyog 2026: बुध ग्रह जल्द ही स्वराशि में प्रवेश करने वाले हैं। यह वह भद्र राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग के निर्माण से 5 राशियों के जातकों को बड़ा लाभ होगा। इन्हें करियर, कारोबार, आर्थिक और स्वास्थ्य के मोर्चे पर सफलता मिल सकती है। आइए जानें कौन सी हैं ये 5 राशियां

MoneyControl Newsअपडेटेड May 23, 2026 पर 8:00 AM
Bhadra Rajyog 2026: बुध करेंगे स्वराशि मिथुन में प्रवेश और बनाएंगे भद्र राजयोग, 5 राशियों का चमकेगा भाग्य
बुध 29 मई, 2026 को सुबह 11 बजे स्वराशि मिथुन में गोचर करेंगे।

Bhadra Rajyog 2026: बुध ग्रह इस समय वृषभ राशि में अस्त अवस्था में गोचर कर रहे हैं और आज उदय हो रहे हैं। इसके बाद ग्रहों के राजकुमार बुध 29 मई, 2026 को सुबह 11 बजे स्वराशि मिथुन में गोचर करेंगे। यह ग्रह 22 जून तक इसी राशि में रहने वाले हैं। बुध का यह गोचर कई राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इन्हें इस अवधि में पुराने कर्ज से मुक्ति, व्यापार में मुनाफा और बड़ी तरक्की मिल सकती है। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, संवाद और व्यापार का कारक माना जाता है।

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को प्रमुख घटना माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों प्रभावित होती हैं। इसी तरह, 29 मई को होने वाले बुध के राशि परिवर्तन से मिथुन, कन्या सहित 5 राशियों के जीवन में चमत्कारिक बदलाव देखने को मिलेगा। इन्हें पुराना कर्ज चुकाने, करियर में तरक्की पाने और धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। साथ ही इस गोचर से भद्र राजयोग का निर्माण होगा, जो पंच महापुरुष राजयोगों में से है और बेहद शक्तिशाली माना जाता है।

इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य

मिथुन राशि : बुध का यह गोचर आपकी ही राशि के लग्न भाव में होने जा रहा है। भद्र राजयोग के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा, लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। इस दौरान भूमि, भवन या नया वाहन खरीदने के मजबूत योग बन रहे हैं।

कन्या राशि : बुध आपकी राशि के 10वें भाव यानी कर्म भाव में गोचर करेंगे। नौकरी और बिजनेस करने वाले जातकों के लिए यह समय वरदान साबित होगा। आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और बड़ी तरक्की मिल सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको एक अलग पहचान हासिल होगी।

तुला राशि : तुला राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर 9वें यानी भाग्य भाव में होने जा रहा है। इस अवधि में आपको किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा। पिता की मदद से आपके बिगड़े काम बन जाएंगे। जो लोग वि देश से जुड़ा व्यापार करते हैं या उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना चाहते हैं, उन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है।

धनु राशि : धनु राशि वालों के लिए बुध का गोचर 7वें भाव में होने वाला है। यदि आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय सबसे अच्छा है। पुराने व्यापारियों को मुनाफा होगा, वे अपने काम का विस्तार कर सकेंगे। सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें