Budh Shukra Yuti: इस साल जून के महीने में कर्क राशि में इस महीने काफी चहल-पहल रहने वाली है। इस राशि में कई ग्रहों का जमावड़ा देखने को मिलेगा। 02 जून को 12 साल बाद गुरु ने कर्क राशि में प्रवेश किया और उसके बाद शुक्र भी आ गए। इनके बाद अब इसमें बुध ग्रह भी 22 जून को गोचर करने जा रहे हैं। कर्क राशि में बुध के गोचर से शुक्र और बुध का संयोग बनेगा। बुध जहां वाणी, व्यापार और बुद्धि के कारक माने जाते हैं, वहीं शुक्र ग्रह को ऐश्वर्य और प्रेम का कारक माना जाता है।
