Get App

Budhaditya Rajyog 2026: बुध और सूर्य के संयोग से राजा की तरह सुख भोगेंगे 3 राशियों के जातक, जानें कब से बन रहा बुधादित्य राजयोग

Budhaditya Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध और सूर्य के संयोग से बनने वाले बुधादित्य राजयोग को बहुत प्रभावशाली माना जाता है। इस योग का निर्माण अप्रैल में होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से 3 राशियों के जातक राजा की तरह सुख भोगेंगे। आइए जानें कब से बना है यह राजयोग और कौन सी हैं ये राशियां

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 09, 2026 पर 8:00 AM
Budhaditya Rajyog 2026: बुध और सूर्य के संयोग से राजा की तरह सुख भोगेंगे 3 राशियों के जातक, जानें कब से बन रहा बुधादित्य राजयोग
बुध ग्रह जातक की कुंडली में बुद्धि और वाणी का कारक माना जाता है।

Budhaditya Rajyog 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह के स्वामी गणेश भगवान है। यह ग्रह जातक की कुंडली में बुद्धि और वाणी का कारक माना जाता है। इस ग्रह के राशि परिवर्तन, नक्षत्र भ्रमण या अन्य ग्रहों के साथ संयोग को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस ग्रह के गोचर से 12 राशियों के जातकों के साथ ही देश-दुनिया की घटनाएं भी प्रभावित होती हैं।

क्या है बुधादित्य राजयोग और ये कब बनेगा?

इस समय बुध ग्रह कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। 11 अप्रैल को यह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में बुध की युति सूर्य के साथ बनेगी। इससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में इस संयोग को बहुत ही शुभ माना जाता है। ज्योतिष में सूर्य ग्रह को आत्मा, नेतृत्व, पद-प्रतिष्ठा, सरकारी पद और ऊंचे मुकाम का कारक माना जाता है। जबकि, बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क क्षमता और व्यापार आदि का कारक बताया गया है।

इन तीन राशियों को मिलेगा राजयोग का सुख

मिथुन राशि : बुधादित्य राजयोग आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। यह राजयोग मिथुन राशि के कर्म के भाव पर बनेगा। इससे करियर और कारोबार में तरक्की मिलने के योग हैं। जॉब में नई जिम्मेदारी मिलेगी और लंबित काम पूरे करने का अनुकूल समय है। इस दौरान जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें।

वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों के आय और लाभ के स्थान पर बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। इनके लिए बुध और सूर्य की युति बहुत शानदार साबित होगी। इससे वृषभ राशि के जातकों की कमाई के नए स्रोत बनने के संकेत हैं। वहीं, इस राशि के कारोबारियों को भी नए अवसर मिल सकते हैं।

मीन राशि : बुधादित्य राजयोग से मीन राशि के जातकों को बहुत लाभ होगा। यह राजयोग मीन राशि के लग्न भाव में बनेगा। आपको शुभ समाचार मिल सकता है। करियर में रुकावटें दूर होने की उम्मीद है। इस दौरान अच्छे मौके मिल सकते हैं। जॉब और बिजनेस में बदलाव लाने वालों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें