Gajlakshmi Rajyog 2026: गजलक्ष्मी राजयोग को ज्योतिष शास्त्र के सबसे प्रभावशाली राजयोग माना जाता है। यह राजयोग धन, वैभव, सुख-सुविधा, करियर में उन्नति और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़ा माना जाता है। इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। लेकिन कुछ राशियों के लिए ये खासतौर से लकी सबित होता है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के स्थान परिवर्तन से कई बड़े मंगलकारी राजयोगों का निर्माण होता है, जिनका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है।
