बृहस्पति को शुभता लाने वाले ग्रह के तौर पर जाना जाता है। इस ग्रह की स्थिति का विचार शादी-मुंडन और अन्य मांगलिक कार्यों में किया जाता है। बृहस्पति ग्रह के 14 जुलाई, 2026 को अस्त होंगे और इस अवस्था में 12 अगस्त 2026 तक रहेंगे। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलता है। गुरु के अस्त होने की वजह से विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और अन्य मांगलिक कार्य नहीं होंगे। अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार, गुरु अस्त होने से भाग्य, शिक्षा, धन, संतान और वैवाहिक जीवन से जुड़े मामलों पर असर पड़ सकता है। हालांकि जिन लोगों की जन्म कुंडली में गुरु मजबूत स्थिति में हैं, उन्हें इस अवधि में विशेष परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। देवगुरु बृहस्पति के अस्त होने से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन भी रहेगा। आइए जानें इनके बारे में