Get App

Guru gochar 2026: नए साल में बृहस्पति का ये गोचर इन राशियों को दिलएगा पद-प्रतिष्ठा और पैसा, जानें कौन सी हैं ये राशियां

Guru gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर को बहुत अहमियत दी जाती है। नए साल 2026 में होने वाले ग्रहों के गोचर के बारे में सामान्य लोगों में उत्सुकता बढ़ रही है। तो चलिए जानें नए साल में सबसे पहला गोचर किस ग्रह का होगा और इससे कौन से राशियों पर सकारात्मक असर होगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 13, 2025 पर 8:00 AM
Guru gochar 2026: नए साल में बृहस्पति का ये गोचर इन राशियों को दिलएगा पद-प्रतिष्ठा और पैसा, जानें कौन सी हैं ये राशियां
बृहस्पति नए साल की शुरुआत में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे।

Guru gochar 2026: नए साल में सबसे पहला गोचर चंद्रमा का होगा। ये ग्रह जनवरी 2026 में 2 तारीख को राशि परिवर्तन करेगा। साल की शुरुआत में ही कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। इन्हीं में से एक देवताओं के गुरु बृहस्पति और मन के कारक चंद्रमा बनाने वाले हैं। पंचांग के अनुसाऱ, नए साल 2026 में गुरुदेव बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे। वह इस राशि में वक्री अवस्था में होंगे। बृहस्पति नए साल की शुरुआत में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ये राजयोग करीब 54 घंटे के लिए सक्रिय रहेगा, जसमें कुछ राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। इस राजयोग का असर कुछ समय तक रहता है। आइए जानते हैं गुरु-चंद्र की युति से बना गजकेसरी राजयोग किन राशियों के लिए किस्मत का दरवाजा खोलेगा।

चंद्रमा के गोचर का समय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा 2 जनवरी 2026 को सुबह 09:25 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेगा और 4 जनवरी 2026 को सुबह 09:42 मिनट तक रहेंगे।

वृषभ राशि : इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग काफी अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के दूसरे भाव में गुरु-चंद्रमा की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर इस शक्तिशाली राजयोग का असर अधिक रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही कोई पुरानी बीमारी धीरे-धीरे सही हो सकती है। परिवार में कोई शुभ या मांगलिक काम हो सकता है।

मिथुन राशि : इस राशि की कुंडली में गुरु-चंद्रमा की युति लग्न भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। इसके अलावा नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में बड़ो की सलाह लेना लाभकारी हो सकता है। शिक्षक, राजनीति या फिर प्रशासन के क्षेत्र में काफी लाभ के योग नजर आ सकते हैं।

तुला राशि : इस राशि की कुंडली के नौवें भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा, जो अत्यंत शुभ रहेगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। साथ ही करियर में कई नए अवसर मिल सकते हैं। आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी आपका सम्मान करेंगे।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें