Get App

Guru Nakshatra Pada Gochar 2026: गुरु के नक्षत्र पद गोचर से 4 राशियों को मिलेगा सम्मान, सफलता और पैसा, जानें कौन सी हैं ये राशियां

Guru Nakshatra Pada Gochar 2026: देवगुरु बृहस्पति अपने नक्षत्र पुनर्वसु में गोचर कर रहे हैं। इनके इस गोचर से 4 राशियों को पैसा, पद और प्रतिष्ठा मिलेगी। देवगुरु बृहस्पति इस अवस्था में आज से 14 मई तक रहेंगे। आइए जानें गुरु के गोचर से लाभान्वित होने वाली ये राशियां कौन हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 21, 2026 पर 8:00 AM
Guru Nakshatra Pada Gochar 2026: गुरु के नक्षत्र पद गोचर से 4 राशियों को मिलेगा सम्मान, सफलता और पैसा, जानें कौन सी हैं ये राशियां
बृहस्पति ने अपने नक्षत्र पुनर्वसु नक्षत्र के द्वितीय चरण में प्रवेश किया है।

Guru Nakshatra Pada Gochar 2026: देवताओं के गुरु बृहस्पति को ज्योतिष में संपन्नता, प्रतिष्ठा और उच्च पद का कारक माना जाता है। इस ग्रह के गोचर से सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं और देश-दुनिया की घटनाओं पर भी असर पड़ता है। इस ग्रह ने अपने नक्षत्र पुनर्वसु नक्षत्र के द्वितीय चरण में प्रवेश किया है, जिसे ज्योतिष के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बृहस्पति के इस गोचर से 4 राशियों को लाभ ही लाभ होगा। आइए जानें देवगुरु बृहस्पति के इस गोचर के बारे में

14 मई तक गुरु रहेंगे पुनर्वसु नक्षत्र में

देवगुरु बृहस्पति ने मिथुन राशि में पुनर्वसु नक्षत्र के द्वितीय चरण (पाद) में 20 अप्रैल 2026, सोमवार को शाम 04:43 बजे गोचर किया है। इस पद के स्वामी शुक्र और राशि मिथुन है, जिससे शुक्र और बुध दोनों का प्रभाव रहेगा। यह गोचर मिथुन, सिंह, तुला और धनु राशियों के लिए विशेष रूप से धन, सम्मान और सफलता के योग बना रहा है। बृहस्पति पुनर्वसु के द्वितीय चरण में 14 मई तक रहेंगे।

इन राशियों को होगा लाभ

मिथुन राशि : इस राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर काफी सकारात्मक और बदलाव लेकर आने वाला साबित हो सकता है। करियर में नई दिशा मिलेगी, जिससे भविष्य को लेकर स्पष्ट निर्णय ले पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए बदलाव के योग हैं। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, पुराना कर्ज चुकाने में मदद मिलेगी।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर रिश्तों और करियर दोनों के लिए अनुकूल समय लेकर आएगा। लंबे समय से चल रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं और जीवन में स्थिरता आएगी। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और रुके हुए काम पूरे होंगे। रिश्तों में आपसी समझ बढ़ेगी और मनमुटाव कम होंगे।

तुला राशि : तुला राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर शुभ फल देने वाला रहेगा। इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यक्तित्व में आकर्षण आएगा, जिससे लोग आपकी ओर प्रभावित होंगे। सामाज में सम्मान बढ़ेगा और आपकी छवि मजबूत होगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे जो प्रगति में सहायक होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें