Get App

Guru Pushya Yoga 2026: शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा गुरु का गोचर, 3 राशियों की भरेगी तिजोरी और मिलेगी शोहरत

Guru Pushya Yoga 2026: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति के पुष्य नक्षत्र में गोचर को अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। 18 जून को एक बार फिर बृहस्पति पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे और गुरु पुष्य योग बनाएंगे। इस योग से तीन राशियों के जीवन में पैसा और प्रसिद्धि दोनों आएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 09, 2026 पर 8:00 AM
Guru Pushya Yoga 2026: शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा गुरु का गोचर, 3 राशियों की भरेगी तिजोरी और मिलेगी शोहरत
देव गुरु बृहस्पति का पुष्य नक्षत्र में गोचर बहुत पुण्य और प्रभावशाली माना जाता है।

Guru Pushya Yoga 2026: ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों में श्रेष्ठ माना जाता है। वहीं, बृहस्पति को देवताओं का गुरु और जातक की कुंडली में सुख, संतान और विद्या का कारक माना जाता है। देव गुरु बृहस्पति का पुष्य नक्षत्र में गोचर बहुत पुण्य और प्रभावशाली माना जाता है। इसे गुरु पुष्य नक्षत्र योग, गुरु पुष्य अमृत योग अथवा गुरुपुष्यामृत योग के नाम से भी जाना जाता है। यह योग सभी योगों में बेहद शुभ और फलदायी माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस गोचर से धनु, कर्क और कन्या राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। यह नक्षत्र परिवर्तन इन राशियों के जातकों की आर्थिक स्थिति, करियर और सुख-समृद्धि के लिए शुभ संदेश लेकर आएगा।

कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं बृहस्पति

जून में गुरु ने अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश किया है। पंचांग के अनुसार, अभी गुरु पुनर्वसु नक्षत्र में स्थित हैं, लेकिन वे 18 जून, 2026 की रात 9:32 बजे अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और शनि के स्वामित्व वाले पुष्य नक्षत्र में गो चर करेंगे। बृहस्पति 18 अगस्त तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।

साल 2026 अंतिम गुरु-पुष्य योग

पंचांग के अनुसार साल 2026 में कुल तीन गुरु पुष्य योग का शुभ संयोग बनेगा। इसमें से पहला योग 23 अप्रैल 2026 को बन चुका है और दूसरा गुरु पुष्य योग 21 मई 2026 को बना था। अब इसके बाद साल 2026 का आखिरी गुरु पुष्य योग 18 जून 2026, बृहस्पतिवार को पड़ेगा।

इन तीन राशियों के जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

धनु राशि : धनु राशि के जातकों के लिए गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन अत्यंत शुभ माना जा रहा है। गुरु के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। छात्रों के लिए यह समय विशेष रूप से फलदायी है। प्रोफेशनल लाइफ में करियर के नए रास्ते खुलेंगे। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें