Get App

Mangal Gochar 2026: शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे मंगल, 5 राशियों के जीवन में करियर से लेकर बैंक बैंलस में आएगा बड़ा बदलाव

Mangal Gochar 2026: मंगल ग्रह जून में गोचर करेंगे और शुक्र की राशि व्रषभ में प्रवेश करेंगे। मंगल के इस गोचर का 5 राशियों पर सकारात्मक असर होगा। इन राशियों के करियर से लेकर बैंक बैलेंस तक में बड़ा बदलाव आएगा। आइए जानें कब होगा मंगल का गोचर और कौन सी राशियों को होगा लाभ

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 13, 2026 पर 8:00 AM
Mangal Gochar 2026: शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे मंगल, 5 राशियों के जीवन में करियर से लेकर बैंक बैंलस में आएगा बड़ा बदलाव
मंगल और शुक्र की ऊर्जा का यह मिलन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है।

Mangal Gochar 2026: मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है। अग्नि तत्व वाला यह ग्रह जब किसी राशि में गोचर करता है, तो उसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। ग्रहों के सेनापती कहे जाने वाले मंगल ग्रह 21 जून को प्रेम, ऐश्वर्य और सौंदर्य के कारक ग्रह शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। मंगल का यह गोचर बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंगल और शुक्र की ऊर्जा का यह मिलन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। मंगल जहां जातक को जोखिम लेने का साहस देता है, वहीं वृषभ राशि स्थिरता और समृद्धि का प्रतीक है। इस गोचर के प्रभाव से 5 भाग्यशाली राशियों के जीवन में करियर से लेकर बैंक बैलेंस तक, सब कुछ बदलने वाला है।

इन 5 राशियों के आएंगे अच्छे दिन

वृषभ राशि : यह गोचर आपकी ही राशि में होने जा रहा है, इसलिए सबसे ज्यादा लाभ आपको ही मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और बंपर तरक्की के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और लव लाइफ शानदार रहेगी। पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों के लिए यह गोचर भाग्य बदलने वाला साबित हो सकता है। लंबे समय से रुका प्रमोशन या इंक्रीमेंट मिल सकता है। बिजनेस में नए ऑर्डर मिल सकते हैं। पुराने किए गए निवेश से इस अवधि में तगड़ा रिटर्न मिलने के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर बंद पड़े रास्तों को खोलने वाला है। अटके हुए काम अब रफ्तार पकड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी और काम की तारीफ होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं। इसलिए बजट बनाकर चलें।

धनु राशि : धनु राशि वालों के जीवन में यह गोचर मानसिक शांति और खुशिया लेकर आएगा। परिवार के सदस्यों का पूरा सपोर्ट मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

मीन राशि : मीन राशि के जातकों के भीतर एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आप अपने लक्ष्य को लेकर ज्यादा सतर्क नजर आएंगे। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। धैर्य रखने से चीजें अपने आप सही दिशा में आगे बढ़ेंगी। शेयर मार्केट या प्रॉपर्टी में निवेश अच्छा मुनाफा दे सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें