Navpancham Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति और कर्मफलदाता शनि देव का अहम स्थान है। यह दोनों ग्रह जिस जातक की कुंडली में मजबूत होते हैं, उसे दुनिया के सभी सुख-सुविधाओं और सम्मान से भर देते हैं। गुरु जहां संपन्नता, भाग्य और शिक्षा के कारक माने जाते हैं, वहीं शनि देव कर्मों के आधार पर फल देते हैं। हाल ही में बृहस्पति का 12 साल बाद अपनी उच्च राशि कर्क में महागोचर हुआ है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में बहुत शुभ माना जा रहा है। कर्क में आने के साथ ही गुरु ने शनि के साथ मिलकर नवपंचम राजयोग का निर्माण किया है।
