Get App

Rahu Gochar 2026: राहु पर पड़ेगी बृहस्पति की दृष्टि, 6 राशियों पर 03 जून से मिलेगा खुशियां प्रमोशन और पैसा

Rahu Gochar 2026: राहु ग्रह को ज्योतिष में भ्रम और नकारात्मकता का कारक माना जाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 03 जून को इस ग्रह पर देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि पड़ेगी, जिससे 6 राशियों के जीवन में बड़े बदलाव आएंगे। उनको पैसा, प्रमोशन और खुशियों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानें

MoneyControl Newsअपडेटेड May 23, 2026 पर 8:27 PM
Rahu Gochar 2026: राहु पर पड़ेगी बृहस्पति की दृष्टि, 6 राशियों पर 03 जून से मिलेगा खुशियां प्रमोशन और पैसा
03 जून को राहू पर बृहस्पति की दृष्टि पड़ेगी, जिससे 6 राशियों के जीवन में बदलाव आएंगे।

Rahu Gochar 2026: ज्योतिष में ग्रहों के संयोग को महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका भी सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों का यह संयोग कुछ राशियों के लिए परिवर्तनकारी साबित होता है। यह संयोग अगर राहु और बृहस्पति के बीच हो, तो यह और भी अहम हो जाता है। ऐसा ही संयोग 03 जून 2026 को राहु और बृहस्पति ग्रह के बीच बनने जा रहा है।

इस समय बृहस्पति (गुरु) की शुभ दृष्टि राहु पर पड़ रही है, जिसे ज्योतिष में एक बड़ा बदलाव लाने वाला गोचर माना जा रहा है। राहु को आमतौर पर भ्रम, अचानक होने वाली घटनाओं और अनिश्चितता का कारक माना जाता है, लेकिन जब इस पर देवताओं के गुरु, बृहस्पति की अमृतमयी दृष्टि पड़ती है, तो राहु के नकारात्मक प्रभावों में भारी कमी आती है और वह शुभ फल देने लगता है। बृहस्पति ज्ञान, धर्म, समृद्धि और शुभ फल देने वाला ग्रह। इनके संयोग से 6 राशियों की किस्मत के दरवाजे खुल सकते हैं:

इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

मेष राशि : आपके लिए यह समय धन लाभ और करियर में बड़ी तरक्की के योग बनाएगा। अटके हुए काम गति पकड़ेंगे। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। विदेश यात्रा का समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के लोगों के लिए राहु का यह परिवर्तन करियर में नई दिशा दे सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नए अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में जो लोग लगातार दबाव महसूस कर रहे थे, उन्हें अब राहत मिल सकती है।

सिंह राशि : पारिवारिक सुख-शांति में वृद्धि होगी। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय अनुकूल है। अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। नौकरी बदलने का सोच रहे लोगों को अच्छा अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में भी धीरे-धीरे सुधार दिखाई देगा।

कन्या राशि : करियर और बिजनेस में ग्रोथ देखने को मिलेगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। परिस्थितियां धीरे-धीरे बदलेंगी। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और रुकी हुई योजनाएं फिर शुरू हो सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें