ज्योतिषशास्त्र में पैसों से जुड़ी दिक्कतों को शनि की साढ़ेसाती से भी जोड़कर देखा जाता है। यह किसी के लिए भी परेशानी और चिंता की वजह बन सकता है। मान्यता है कि साढ़ेसाती के दौरान व्यक्ति को अपने खर्च, फैसलों और पुराने आर्थिक मामलों को लेकर सावधान रहना चाहिए। खासकर इस समय गलत वित्तीय फैसले स्थिति को और मुश्किल बना सकते हैं। ऐसे में कर्ज और साढ़ेसाती के बीच क्या संबंध माना जाता है और कर्ज से राहत के लिए कौन से सरल उपाय किए जाते हैं, यह जानना बहुत जरुरी है।
