Shukra Nakshatra Parivartan 2026: ग्रहों का गोचर राशियों के साथ-साथ नक्षत्रों में भी होता रहता है। यह सामान्य ज्योतिषीय घटना है, लेकिन इसका असर हर राशि के जातकों पर अलग-अलग होता है। कुछ राशियों के लिए यह बेहद लकी साबित होता है, तो कुछ के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाला होता है। ऐसा ही कुछ आज भी होने जा रहा है। संपत्ति, ऐश्वर्य, सौंदर्य और प्रेम के कारक शुक्र ग्रह नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। इस समय स्वराशि वृषभ में गोचर कर रहे शुक्र ग्रह मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
