Surya Budh Yuti 2026: ज्योतिष में बुध को बुद्धि, तर्क, संचार, व्यापार, और गणित का ग्रह माना गया है। बुध जिस व्यक्ति की कुंडली में मजबूत होता है, वह उत्कृष्ट विश्लेषक, शानदार वक्ता और कुशल व्यापारी बनता है। कमजोर बुध होने पर निर्णय लेने में समस्या और व्यापार में रुकावटें आती हैं। इस समय यह ग्रह स्वराशि मिथुन में गोचर कर रहा है। इसी राशि में सोमवार 15 जून को ग्रहों के राजा सूर्य प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य के गोचर से मिथुन राशि में सूर्य और बुद्ध की युति होगी। इन दोनों ग्रहों के संयोग से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा।
