Upcoming Suv in 2026: Scorpio N Facelift से लेकर Volvo EX90 तक... 2026 में लॉन्च होंगे ये 5 दमदार SUV

Upcoming Suv in 2026: अगर आप जल्द ही नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ हफ्ते इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, आने वाले समय में अलग-अलग कीमत वाली कई नई SUV भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली हैं।

अपडेटेड Aug 04, 2026 पर 4:40 PM
2026 में लॉन्च होंगी ये 5 दमदार SUV

Upcoming Suv in 2026: अगर आप जल्द ही नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ हफ्ते इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, आने वाले समय में अलग-अलग कीमत वाली कई नई SUV भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली हैं। इनमें फीचर्स से भरपूर फैमिली SUV से लेकर प्रीमियम इलेक्ट्रिक मॉडल तक शामिल हैं।

बता दें कि कुछ गाड़ियां भारत में पहली बार एंट्री करेंगी, जबकि कुछ पुराने नाम नए अपडेट और नए फीचर्स के साथ वापस आएंगे।

आने वाली SUV की लिस्ट में Mahindra Scorpio N Facelift, Kia Sorento, MG Hector Hawk, Electric Honda Elevate और Volvo EX90 जैसी गाड़ियां शामिल हैं।


इनमें से हर SUV अलग-अलग तरह के ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। यही वजह है कि आने वाले कुछ महीने इस साल SUV लॉन्च के लिहाज से काफी खास रहने वाले हैं।

Mahindra, Kia और MG ने संभाली कमान

Mahindra की अपडेटेड स्कॉर्पियो N जल्द ही आने वाली है। डीलर्स के पास स्टॉक पहुंचना शुरू हो गया है और हाल ही में देखी गई तस्वीरों से सबसे ज्यादा मांग वाले फीचर - पैनोरमिक सनरूफ - की पुष्टि हुई है। केबिन में बड़ी स्क्रीन और नया डैशबोर्ड मिलने की भी उम्मीद है, जबकि मौजूदा पेट्रोल और डीजल इंजन में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है।

Kia ने भी कन्फर्म किया है कि सालों की अटकलों के बाद Sorento भारत आ रही है। थ्री-रो वाली यह SUV Kia की लाइनअप में Seltos और Carens Clavis से ऊपर होगी और उम्मीद है कि यह Toyota Fortuner, Jeep Meridian और Skoda Kodiaq जैसे मॉडल्स को टक्कर देगी। फिलहाल, भारत के लिए फाइनल पावरट्रेन की जानकारी अभी घोषित नहीं की गई है।

इस सेगमेंट में MG का जवाब Hector Hawk होगा। यह नया मॉडल ब्रांड के ADAPT प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है और यह प्लग-इन-हाइब्रिड और EV दोनों वर्जन में आ सकती है। इसके डिजाइन एलिमेंट्स की बात करें तो, इसमें रेक्टेंगुलर LED हेडलाइट्स, LED DRLs, EV मॉडल में बंद ग्रिल और रैप-अराउंड LED टेललाइट्स जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

EV के विकल्प?

जो खरीदार इलेक्ट्रिक SUV लेने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए भी नए विकल्प मौजूद होंगे।

Honda खास तौर पर भारत के लिए Elevate का इलेक्ट्रिक वर्जन बना रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि यह SUV बढ़ते मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में Hyundai Creta Electric, Tata Curvv EV और Maruti Suzuki e Vitara जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी।

एक और मॉडल जिस पर नजर रखनी चाहिए, वह है Volvo EX90। इसका ग्लोबल-स्पेसिफिकेशन वाला वर्जन दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ आता है: 92kWh और 106kWh। बाद वाला वर्जन दो तरह के ट्यूनिंग विकल्पों में आता है। जहां तक ज्यादा से ज्यादा पावर और टॉर्क की बात है, तो EX90 679.5 hp की पावर और 870 Nm का टॉर्क देती है। इसकी ज्यादा से ज्यादा रेंज 606 km बताई गई है।

इंतजार करें या अभी खरीदें?

अगर आपको तुरंत गाड़ी चाहिए, तो आज के मार्केट में कई बेहतरीन SUV मौजूद हैं। लेकिन अगर आप कुछ महीने इंतजार कर सकते हैं, तो आने वाली नई गाड़ियां आपको पहले से कहीं ज्यादा विकल्प देंगी।

बता दें कि Scorpio N का नया वर्जन (facelift) उन खरीदारों को पसंद आ सकता है, जो नए फीचर्स वाली मजबूत डीजल SUV की तलाश में हैं। जबकि Sorento उन लोगों को आकर्षित करेगी जो प्रीमियम थ्री-रो हाइब्रिड मॉडल लेने के बारे में सोच रहे हैं। वहीं, अगर आप इलेक्ट्रिक SUV लेने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले आपको यह देखना होगा की Honda और Volvo क्या नया लेकर आ रह हैं।

यह भी पढ़ें: भारत में Kia Sorento Hybrid SUV की दिखाई गई पहली झलक, लॉन्च से पहले प्री-बुकिंग शुरू

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।