नई Bajaj Pulsar N160 S ₹1.34 लाख में लॉन्च, साथ में आया फीचर्स से भरपूर SS वेरिएंट, जानें अंतर

अगर आप नई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रह हैं, जो बेहतरीन माइलेज दे और दिखने में स्टाइलिश भी हो तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Bajaj Auto ने Pulsar N160 S को ₹1.34 लाख में लॉन्च किया है।

अपडेटेड Aug 07, 2026 पर 3:54 PM
नई Bajaj Pulsar N160 S लॉन्च, साथ में आया फीचर्स से भरपूर SS वेरिएंट

अगर आप नई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रह हैं, जो बेहतरीन माइलेज दे और दिखने में स्टाइलिश भी हो तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Bajaj Auto ने Pulsar N160 S को ₹1.34 लाख में लॉन्च किया है। इसके साथ ही इससे भी अधिक फीचर्स वाली N160 SS को भी 1.43 लाख रुपये में पेश किया है। बता दें कि दोनों ही मॉडल एक बिल्कुल नए 165cc इंजन पर आधारित हैं, जो मौजूदा N160 के एयर-कूल्ड इंजन की जगह लेता है। हालांकि, 160cc सेगमेंट के खरीदारों के लिए यह एक अहम बदलाव है, क्योंकि यह सिर्फ स्पेसिफिकेशन में मामूली सुधार नहीं है।

नया इंजन, राइड मोड्स और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स को उस कीमत पर लाता है जिस पर आमतौर पर ये फीचर्स नहीं मिलते। मौजूदा N160 इन दोनों मॉडलों के साथ उपलब्ध है, इसलिए खरीदारों के पास अब चुनने के लिए तीन अलग-अलग ट्रिम्स हैं। आइए जानते हैं इनमें क्या अंतर है।

इंजन में क्या बदलाव हुए?


नई Pulsar N160 S और N160 SS में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में किया गया है। बाइक में अब 4-वॉल्व वाला नया 165cc इंजन दिया गया है, जो 9,500rpm पर 18.24 hp की पावर और 8,000rpm पर 14.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। जबकि, इसकी तुलना में पुराने N160 में 2-वॉल्व इंजन मिलता था, जो 8,750rpm पर 15.78 hp की पावर और 6,750rpm पर 14.65 Nm का टॉर्क देता था। यानी नया इंजन ज्यादा पावर और हाई-रेव पर बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार किया गया है, जबकि लो-एंड टॉर्क में थोड़ा बदलाव देखने को मिलता है।

इसके अलावा, इंजन की कूलिंग सिस्टम को भी अपग्रेड किया गया है। पुराने एयर-कूल्ड सिस्टम की जगह अब ऑयल-कूल्ड सिस्टम दिया गया है। वहीं, थ्रॉटल कंट्रोल को मैकेनिकल से बदलकर इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल-बाय-वायर (ETB) कर दिया गया है। यही नया सिस्टम बाइक में राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और क्रॉल फंक्शन जैसे फीचर्स को संभव बनाता है।

कंपनी का दावा है कि नई Pulsar N160 0-60 kmph की रफ्तार 4.5 सेकंड में पकड़ लेता है और बजाज का कहना है कि यह इस सेगमेंट का सबसे तेज और सबसे पावरफुल इंजन है। हालांकि, इस दावे की असली तस्वीर स्वतंत्र रिव्यू और टेस्ट के बाद ही साफ होगी।

S और SS में क्या अंतर है?

दोनों Pulsar मॉडलों में चार राइड मोड मिलते हैं - रेन, स्पोर्ट, रोड और ऑफ-रोड। साथ ही, इनमें क्रॉल टेक्नोलॉजी भी है, जिससे कम स्पीड पर बिना लगातार क्लच या गियर बदले राइडिंग की जा सकती है। हालांकि, ट्रैक्शन कंट्रोल सिर्फ N160 SS में ही उपलब्ध है। SS में 5 इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है, जिसमें गूगल मैप्स मिररिंग की सुविधा है, जबकि S में LCD कंसोल और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दिया गया है।

डिजाइन और आराम के लिहाज से भी दोनों बाइक्स में अंतर है। N160 SS में कलरफुल अलॉय व्हील्स, नया हैंडलबार और बदली हुई सीट हाइट दी गई है, जिससे राइडिंग पोजिशन ज्यादा आरामदायक हो जाती है। ये बदलाव बेस मॉडल N160 S में नहीं मिलते हैं।

बता दें कि दोनों ही मॉडल तीन कलर ऑप्शन Atlantic Blue, Pearl Metallic White और Brooklyn Black में उपलब्ध हैं।

क्या बाकी सब कुछ पहले जैसा ही रहेगा?

चेसिस के डायमेंशन मौजूदा Pulsar N160 जैसे ही रखे गए हैं। इसका व्हीलबेस 1,348mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm और कर्ब वेट 151kg ही है। यानी इंजन बदलने के बावजूद बाइक की राइडिंग पोजिशन और हैंडलिंग में बहुत बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके अलावा, पूरी Pulsar N160 रेंज में 14 लीटर का फ्यूल टैंक पहले की तरह ही दिया गया है।

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई 2026 Mahindra Scorpio-N, मिलेगा 540° कैमरा, बड़ी स्क्रीन और प्रीमियम फीचर्स, जानें कितनी है कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।