Union budget 2025 : दो दिन बाद पेश होने वाले बजट में सबसे ज्यादा फोकस ग्रोथ पर रहने वाला है। CNBC-आवाज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक मिडिल क्लास के लिए कई बड़े ऐलान हो सकते हैं। इनमें इनकम टैक्स में बड़े बदलाव की भी संभावना है। पूरी खबर बताते हुए सीएनबीसी -आवाज़ के लक्ष्मण रॉय ने कहा कि बजट की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक बजट भाषण को छोड़ बाकी सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक इस बार के बजट में ग्रोथ बढ़ाने पर खास फोकस होगा। कंजम्प्शन बढ़ाने के लिए ठोस ऐलान होंगे। सूत्रों के मुताबिक 1 फरवरी को आने वाले बजट में मीडिल क्लास के लिए कई कदम उठाए जा सकते हैं।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इनकम टैक्स में बड़े बदलाव की तैयारी है। वहीं, कॉरपोरेट टैक्स में सीधे राहत की संभावना कम है। सरकार इस बजट में पोर्ट,रोड और रेलवे के लिए कैपेक्स बढ़ा सकती है।
बजट में डीपटेक सेक्टर पर फोकस
सीएनबीसी-आवाज़ संवाददाता आलोक प्रियदर्शी ने भी बताया कि आगामी बजट में डीपटेक सेक्टर में फंडिंग और AI के संभावित रिस्क से निपटने के लिए DeepTech Policy के तहत ई ऐलान हो सकते हैं। पॉलिसी में स्टार्अप्स को टैक्सेशन में राहत देने के साथ एक रेगुलेटरी फ्रेमवर्क बनाने का भी ऐलान हो सकता है ताकि नई टेक्नोलॉजी के लिए सेफ इनवायरमेंट तैयार किया जा सके। डीपटेक में इनोवेशन और ग्रोथ को बढ़ाने पर जोर रहेगा। इसको शनल डीपटेक स्टार्टअप पॉलिसी (NDTSP) के तहत सपोर्ट मिलेगा। डीपटेक सेक्टर में ESOPS पर टैक्स में राहत संभव। इसके अलावा R&D में निवेश पर इंसेंटिव संभव है। डीपटेक इकोसिस्टम को मजूबत करने लिए फंडिंग की व्यवस्था की जा सकती है। पॉलिसी में AI और मशीन लर्निंग के रिस्क से निपटने के लिए उपाय होंगे। इसमें रेगुलेटरी फ्रेमवर्क और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स मुद्दे भी शामिल होंगे। डीपटेक के लिए सेफ एनवायरनमेंट तैयार करने पर होगा फोकस होगा।