Union Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को संसद में केंद्रीय बजट 2025 पेश करेंगी। 1 फरवरी को शनिवार है और इस बार शनिवार के दिन बजट पेश किया जाएगा। यह मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्ण बजट होगा। आमतौर पर बजट 11 बजे शुरू होता है। यह निर्मला सीतारमण का आठवां बजट होगा, जिसमें वह अब तक पांच सालाना और दो अंतरिम बजट पेश कर चुकी हैं। अब साल 2025 का बजट वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का आठवां बजट होगा।
1 फरवरी, शनिवार को खुले रहेंगे शेयर बाजार
बजट की घोषणा के कारण 1 फरवरी 2025 को भारतीय शेयर बाजार (BSE और NSE) खुले रहेंगे, भले ही यह शनिवार हो। आमतौर पर शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहते हैं, लेकिन बजट के दिन लाइव ट्रेडिंग सेशन होगा। शेयर बाजार की ओर से जारी सर्कुलर में इसकी पुष्टि की गई है। शेयर बाजार अपने रेगुलर टाइमिंग के हिसाब से शनिवार को काम करेगा।
आम लोग कहां देख सकते हैं लाइव बजट कवरेज (Budget 2025: Date and time)
वित्त मंत्री का भाषण दूरदर्शन और संसद टीवी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा, संसद टीवी और दूरदर्शन के यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर भी यह लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके अलावा मनीकंट्रोल हिंदी की वेबसाइट पर भी बजट का लाइव कवरेज देख सकते हैं।
कहां मिलेंगे बजट से जुड़े डॉक्यूमेंट
एक बार बजट पेश होने के बाद यूनियन बजट मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल www.indiabudget.gov.in पर मिल जाएगा। बजट डॉक्यूमेंट पेपरलेस फॉर्म में होगा जिसे आप अपने मोबाइल पर देख पाएंगे। यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी में इस्तेमाल के लिए तैयार है। ये एंड्रॉइड तथा iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।
इनकम टैक्स में राहत की उम्मीदें
सैलरी क्लास को बजट 2025 में इनकम टैक्स में राहत मिलने की उम्मीद है। नए टैक्स रीजीम को खर्च बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन सेविंग करने वाले टैक्सपेयर्स के लिए मौजूदा योजनाओं को बनाए रखना भी जरूरी है। टैक्सपेयर्स को यह तय करने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए कि उनके लिए कौनसा टैक्स रीजीम बेहतर है। केंद्रीय बजट 2025 से सभी वर्गों को आर्थिक सुधारों और राहत की उम्मीदें हैं। बजट में आयकर, आर्थिक नीतियों और निवेश के अवसरों पर अहम घोषणाओं की संभावना है।