Budget 2025 Expectations: इन 5 स्टॉक्स में करें निवेश, बजट के बाद हो सकती है मोटी कमाई

पिछले साल अक्टूबर के बाद से जारी गिरावट की वजह से कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों के भाव काफी नीचे आ गए हैं। बजट में इकोनॉमिक ग्रोथ बढ़ाने के उपायों के ऐलान से इन शेयरों में अच्छी तेजी आ सकती है। अभी निवेश करने पर बजट के बाद अच्छा मुनाफा हो सकता है

अपडेटेड Jan 23, 2025 पर 2:52 PM
Story continues below Advertisement
अनुमान है कि सरकार पूंजीगत खर्च के टारगेट को भी कम से कम 10 फीसदी तक बढ़ा सकती है। इससे कंस्ट्रक्शन कंपनियों के शेयरों की चमक बढ़ेगी।

यूनियन बजट 2025 से पहले स्टॉक मार्केट का सेंटिमेंट कमजोर है। 23 जनवरी को हालांकि मार्केट के प्रमुख सूचकांक लगातार दूसरे दिन हरे निशान में नजर आए। लेकिन, प्रमुख सूचकांक पिछले कई हफ्तों से सीमित दायरे में बने हुए हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार यूनियन बजट में कंजम्प्शन बढ़ाने के लिए कुछ बड़े ऐलान कर सकती है, जिसका स्टॉक्स मार्केट्स पर अच्छा असर पड़ेगा। कुछ जानकारों का मानना है कि यूनियन बजट के बाद स्टॉक्स मार्केट का सेंटिमेंट बेहतर हो सकता है।

बजट में कंजम्प्शन बढ़ाने के उपायों से कई सेक्टर में आएगी तेजी

इकोनॉमिस्ट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिसंबर के आखिर में हुई बैठक में कंजम्प्शन बढ़ाने के उपाय करने की सलाह दी थी। अगर सरकार कंजम्प्शन बढ़ाने के उपाय करती है तो इससे एफएमसीजी, ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सहित कई सेक्टर की कंपनियों को फायदा होगा। अनुमान है कि सरकार पूंजीगत खर्च के टारगेट को भी कम से कम 10 फीसदी तक बढ़ा सकती है। इससे कंस्ट्रक्शन कंपनियों के शेयरों की चमक बढ़ेगी।


इन स्टॉक्स में निवेश का मौका

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि यूनियन बजट से पहले L&T, Ultratech Cement, Tata Motors, M&M, Hero MotoCorp, Adani Green Energy, HUL और ITC जैसी कंपनियों के शेयरों में निवेश से बजट के बाद अच्छा मुनाफा हो सकता है। खास बात यह है कि पिछले साल अक्टूबर के बाद से जारी गिरावट की वजह से कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों के भाव काफी नीचे आ गए हैं।

एलएंडटी और हीरो मोटोकॉर्प का बीते एक साल में खराब प्रदर्शन

एलएंडटी के शेयरों ने निवेशकों को मालामाल किया है। हालांकि, बीते एक साल में इस स्टॉक का रिटर्न नही के बराबर है। लेकिन, लंबी अवधि में इसका प्रदर्शन शानदार रहा है। आईपीओ में लिस्टिंग के बाद से इस स्टॉक ने 19,000 फीसदी रिटर्न दिया है। यूनियन बजट के बाद कंस्ट्रक्शन से जुड़ी गतिविधियां बढ़ेंगी। इसका सीधा फायदा एलएंडटी को मिलेगा। 23 जनवरी को दोपहर में एलएंडटी के शेयर 0.13 फीसदी की कमजोरी के साथ 3,512 रुपये पर चल रहे थे। Hero MotoCorp को ग्रामीण इलाकों में इनकम बढ़ने का फायदा होगा। इस स्टॉक ने बीते एक साल में करीब 8 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। 23 जनवरी को इस स्टॉक की कीमत दोपहर में 4,103 रुपये चल रही थी।

ITC का स्टॉक बीते एक साल में 4 फीसदी गिरा है

ITC एफएमसीजी सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। सरकार के यूनियन बजट में कंजम्प्शन बढ़ाने के उपायों का सीधा फायदा आईटीसी को होगा। बीते एक साल में आईटीसी के शेयर ने 4 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है। 23 जनवरी को दोपहर में इस स्टॉक का प्राइस 440 रुपये चल रहा था।

यह भी पढ़ें: India Budget 2025: अगले वित्त वर्ष इकोनॉमी में रिकवरी आएगी, सर्वे में 42% सीईओ ने जताई उम्मीद

HUL और Tata Motors ने भी किया निराश

HUL एफएमसीजी सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी है। बजट के बाद इस कंपनी के शेयरों में तेजी आ सकती है। इस स्टॉक ने बीते एक साल में 2 फीसदी से ज्यादा निगेटिव रिटर्न दिया है। 23 जनवरी को इसका प्राइस 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 2,320 रुपये चल रहा था। Tata Motors के गाड़ियों की मांग ग्रामीण और शहरी इलाकों में बढ़ी है। बजट के बाद इस स्टॉक की चमक बढ़ सकती है। टाटा मोटर्स के शेयर ने बीते एक साल में करीब 6 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।