वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ग्रामीण इलाकों से जुड़ी स्कीमों का आवंटन बढ़ा सकती हैं। वित्तमंत्री 1 फरवरी को यूनियन बजट 2025 पेश करेंगी। इसके साथ ही वह लगातार 8 बार यूनियन बजट पेश करने वाली वित्तमंत्री बन जाएंगी। गोल्डमैन सैक्स ने 13 अक्टूबर को अपनी रिपोर्ट में ग्रामीण इलाकों की वेल्फेयर स्कीम पर आवंटन बढ़ने का अनुमान जताया है।
