Budget 2025: 1 फरवरी 2025 को पेश होने वाले केंद्रीय बजट से सभी लोगों को बड़ी उम्मीदें है। खासकर किसानों को लिए क्या घोषणाएं सरकार करेगी, इस पर सभी की नजर है। किसान उम्मीद लगाए बैठे हैं कि बजट में इस बार पीएम किसान सम्मान निधि की मिलने वाली किश्त बढ़ सकती है। अभी किसानों को सालाना 6,000 रुपये पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिलते हैं। किसान उम्मीद कर रहे हैं कि ये पैसा 6,000 रुपये से बढ़कर 10,000 रुपये किया जाएगा। सरकार ये ऐलान बजट में कर सकती है।
क्या तीसरे टर्म में मोदी सरकार किसानों को देगी सौगात?
यह बजट मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट होगा। यही कारण है कि किसानों की नजरें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संभावित ऐलानों अटकलें लगाई हुई है।
क्या है पीएम-किसान सम्मान निधि योजना?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 1 दिसंबर 2018 को शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद करना है है। योजना के तहत हर साल किसानों को तीन किश्तों में 6,000 रुपये दिए जाते हैं। यह पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है। अब तक सरकार ने इस योजना के तहत 18 किश्तें जारी की हैं। फरवरी 2025 में 19वीं किश्त मिलने की उम्मीद है।
पैसा बढ़ाने की जरूरत क्यों?
किसानों और एक्सपर्ट का मानना है कि महंगाई और खेती के बढ़ते खर्चों के कारण 6,000 रुपये की मदद काफी नहीं है। ज्यादा राशि मिलने से किसान खेती में बेहतर निवेश कर सकेंगे। साथ ही, यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा। सरकार भी इस राशि को 10,000 रुपये करने पर विचार कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस फैसला नहीं हुआ है।
बढ़ी हुए पैसे से होगा फायदा
अगर बजट 2025 में पीएम-किसान योजना की राशि बढ़ाने का ऐलान होता है, तो यह लाखों किसानों के लिए बड़ी राहत होगी। अधिक वित्तीय सहायता से किसानों को उनकी कृषि गतिविधियों में मदद मिलेगी और वे अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर कर पाएंगे।
किसानों को उम्मीद है कि सरकार उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी। अगर पैसा बढ़ाया जाता है तो इससे न केवल किसानों को राहत मिलेगी, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाएगा। बजट 2025 में इस फैसले का ऐलान लाखों किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।