Get App

Budget 2025: निर्मला सीतारमण हाईवेज के लिए 6% बढ़ा सकती हैं ऐलोकेशन, इन 4 स्टॉक्स को लग जाएंगे पंख

सरकार नए बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (BOT) मॉडल पर नए प्रोजेक्ट्स देना चाहती है। इसके लिए सरकार, ने 15 अहम रोड प्रोजेक्ट्स की पहचान की है, जिनकी वैल्यू 44,000 करोड़ रुपये है। इसके तहत कुल 937 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 14, 2025 पर 5:33 PM
Budget 2025: निर्मला सीतारमण हाईवेज के लिए 6% बढ़ा सकती हैं ऐलोकेशन, इन 4 स्टॉक्स को लग जाएंगे पंख
Afcons Infrastructure के शेयरों ने बीते एक साल में निवेशकों को मायूस किया है। इस दौरान इसका रिटर्न सिर्फ 4.85 फीसदी रहा है।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज (मोर्थ) के लिए बजट आवंटन 6 फीसदी तक बढ़ा सकती हैं। वह हाईवेज के लिए 2.9 लाख करोड़ रुपये का आवंटन कर सकती हैं। इस मामले की जानकारी रखने वाले कई अधिकारियों ने यह मनीकंट्रोल को यह बताया। बीते 10 साल में हाईवेज मिनिस्ट्री का ऐलोकेशन करीब 8 गुना हो गया है। सरकार हाईवेज सेक्टर में प्राइवेट इनवेस्टमेंट को बढ़ावा देने की भी कोशिश कर रही है।

FY के लिए 2.72 लाख करोड़ आवंटन

सरकार ने FY25 के लिए MoRTH का आवंटन सिर्फ तीन फीसदी बढ़ाया था। वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman ने करीब 2.72 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया था। इससे एक साल पहले 2.64 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया था। इस मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि सरकार नए बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (BOT) मॉडल पर नए प्रोजेक्ट्स देना चाहती है। इसके लिए सरकार, ने 15 अहम रोड प्रोजेक्ट्स की पहचान की है, जिनकी वैल्यू 44,000 करोड़ रुपये है। इसके तहत कुल 937 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी।

इन शेयरों में आएगा उछाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें