Get App

Budget 2025: रेलवे के लिए निर्मला सीतारमण करेंगी 300000 करोड़ आवंटन, इन शेयरों को लगेगे पंख

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर सरकार रेलवे के लिए 3 लाख करोड़ रुपये का ऐलोकेशन यूनियन बजट में करती है तो इससे Rail Vikas Nigama, Titagarh Rail Systems, IRFC, Jupiter Wagons, BEML, Texmaco Rail, IRCTC, Ircon International, CONCOR जैसी कंपनियों के शेयरों में तेजी दिख सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2025 पर 4:13 PM
Budget 2025: रेलवे के लिए निर्मला सीतारमण करेंगी 300000 करोड़ आवंटन, इन शेयरों को लगेगे पंख
16 जनवरी को रेलवे के लिए आवंटन बढ़ने की खबरों से रेलवे स्टॉक्स में जबर्दस्त तेजी आई।

रेलवे से जुड़ी कंपनियों के अच्छे दिन लौटने वाले हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण यूनियन बजट 2025 में रेलवे के लिए रिकॉर्ड ऐलोकेशन करने जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह 1 फरवरी को रेलवे के लिए 3 लाख करोड़ रुपये का आवंटन कर सकती हैं। इससे पहले कभी केंद्र सरकार ने रेलवे को इतना ऐलोकेशन नहीं किया है। बताया जा रहा है कि इससे रेलवे स्टॉक्स को पंख लग जाएंगे। 23 जुलाई, 2025 को यूनियन बजट में रेलवे के लिए बड़ा ऐलान नहीं होने से रेलवे स्टॉक्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी।

FY25 में 2.52 लाख करोड़ रुपये का ऐलान

सरकार ने FY25 में रेलवे के लिए 2.52 लाख करोड़ रुपये का ऐलोकेशन किया था। यह एक साल पहले के रेलवे के ऐलोकेशन से सिर्फ 5 फीसदी ज्यादा था। इस बार ऐलोकेशन 20 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद है। दरअसल, सरकार प्रीमियम ट्रेनों के जरिए रेलवे को हवाई यात्रा का विकल्प बनाना चाहती है। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों का मानना है कि प्रीमियम ट्रेनों के जरिए छोटी दूरी के हवाई यात्रियों को आकर्षित किया जा सकता है। वंदे भारत ट्रेनों पर रेलवे का बढ़ता फोकस इसका बड़ा संकेत है।

यात्री सुविधाएं बढ़ाने पर फोकस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें