सरकार ने इंडिया पोस्ट के लॉजिस्टिक्स बिजनेस को प्रॉफिट में लाने का बड़ा प्लान तैयार किया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस बारे में बातचीत के लिए 28 दिसंबर को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि उनका प्लान 2029 तक इंडिया पोस्ट को प्रॉफिट में लाने का है। उन्होंने वित्तमंत्री को FY26 के लिए इंडिया पोस्ट के कैपिटल एक्सपेंडिचर प्लान के बारे में भी बताया था। उन्होंने कहा था कि इंडिया पोस्ट अपनी कॉस्ट को घटाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। इसके लिए कामकाज को डिजिटल बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
देशभर में पोस्ट ऑफिस को नया रूप देने की तैयारी
सिंधिया ने कहा कि फाइनेंस मिनिस्ट्री से बजट में कैपिटल एलोकेशन के ऐलान के बाद हमारा फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर होगा। देशभर के पोस्ट ऑफिसेज को नया रूप दिया जाएगा। साथ ही स्टाफ के लिए क्वार्टर्स भी बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया पोस्ट अपने प्रोसेसेज के ऑटोमेशन पर फोकस बढ़ाएगा। सिंधिया ने 2024 में इस डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभालने के बाद से इनोवेटिव स्ट्रेटेजी तैयार करने पर जोर दिया है। इसके अच्छे नतीजे देखने को मिले हैं। इंडिया पोस्ट का देशभर में पोस्ट ऑफिसेज का व्यापक नेटवर्क है।
FY26 में बढ़ सकता है इंडिया पोस्ट का ऐलोकेशन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2025 में इंडिया पोस्ट के लिए ऐलोकेशन बढ़ा सकती हैं। वह डिपार्टमेंट के लिए फाइनेंशियल पैकेज का भी ऐलान कर सकती हैं। इसका इस्तेमाल इंडिया पोस्ट की सेवाएं ग्राहक-अनुकूल बनाने और लॉजिस्टिक्स से जुड़े कामकाज को डिजिटल बनाने में मदद मिलेगी। वित्तमंत्रालय ने FY25 के बजट में डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट के लिए 25,378 करोड़ रुपये का आवंटन किया था। यह FY24 के लिए 25,814 करोड़ रुपये के आवंटन से थोड़ा कम था। इस बार वित्तमंत्री के ऐलोकेशन में अच्छी वृद्धि करने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: Budget 2025: इंडस्ट्री चैंबर्स ने सीतारमण को बताया तेज ग्रोथ का फॉर्मूला, कहा-इनकम टैक्स घटाने और कंजम्प्शन वाउचर्स से बढ़ेगी डिमांड
लॉजिस्टिक्स बिजनेस के लिए बड़ी संभावना
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंडिया पोस्ट के लॉजिस्टिक्स बिजनेस के लिए काफी संभावनाएं हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि इसकी पहुंच देश के दूरराज के इलाकों में है। प्राइवेट कंपनियों के लिए दूरदराज के इलाकों में सेवाएं देने में दिक्कत आ सकती हैं। बजट 2024 में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने उत्तरपूर्वी राज्यों में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार करने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि इसके लिए सरकार उत्तरपूर्वी राज्यों में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की 100 से अधिक शाखाएं खोलेगी।