Union Budget : बजट का एक बड़ा फोकस महंगाई काबू करने पर हो सकता है। वित्त मंत्री दालों, खाद्य तेलों और प्याज, टमाटर की महंगाई को काबू में रखने के लिए PM आशा स्कीम के बजट आवंटन में बढ़ोतरी कर सकती है। इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ संवाददाता असीम मनचंदा ने बताया कि इस पर महंगाई का बजट कनेक्शन तगड़ा रहने वाला है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक महंगाई काबू में रखने के लिए बजट बढ़ेगा। इस बार के बजट में PM आशा स्कीम के बजट में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके लिए बजट में 10000-12000 करोड़ रुपए का आवंटन संभव है।
